जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह अमेरिका के वज़ीरे दिफा एस्पर से फोन पर बात करेंगे. बातचीत में लद्दाख में चीन के साथ जारी कशीदगी का मुद्दा भी उठने की उम्मीद है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: आज वज़ीरे दिफा (Defence Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आज अमेरिका के वज़ीरे दिफा से बात-चीत करेंगे. चीन और हिंदुस्तान कशीदगी के दरमियान यह बड़ी खबर है.
जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह अमेरिका के वज़ीरे दिफा एस्पर से फोन पर बात करेंगे. बातचीत में लद्दाख में चीन के साथ जारी कशीदगी का मुद्दा भी उठने की उम्मीद है.
याद रहे कि लद्दाख में दोनों मुल्कों के दरमियान कई हफ्तों से कशीदगी चल रही है लेकिन हिंदुस्तान की पॉलिसी हमेशा से ही अमन की रही है और हिंदुस्तान, चीन के साथ कशीदगी को कम करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है.
बता दें कि मशरिकी लद्दाख की गलवान वादी में 15 जून को हिंदुस्तान और चीन के फौजियों के दरमियान पुर तशद्दुद झड़प हो गई थी, जिसमें हिंदुस्तानी फौज के 20 जवान शहीद हो गए थे. जिसके बाद दोनों मुल्कों के रिश्तों में कशीदगी पैदा हो गई थी.
Zee Salaam Live TV