Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1029863

दिल्ली में लगातार पांचवे दिन प्रदूषण का कहर जारी; फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं

Delhi air quality: मजमूई तौर पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) बुधवार को 379 था, जो आज घटकर 362 हो गया है. 

 दिल्ली में लगातार पांचवे दिन प्रदूषण का कहर जारी; फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं

नई दिल्ली: कौमी दारुल हुकूमत दिल्‍ली में प्रदूषण (Delhi Air Pollution) का कहर जारी है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (System of Air Quality and Weather Forecasting and Research)  के मुताबिक, दिल्ली की फिज़ा लगातार पांचवे दिन भी 'बेहद खराब' रही, हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले इसमें कुछ सुधार नजर आया. मजमूई तौर पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) बुधवार को 379 था, जो आज घटकर 362 हो गया है. 

वहीं, दिल्ली में प्रदूषण को काबू में करने के लिए हर मुमकिन कोशिश भी जा रही है. वायु प्रदूषण के चलते दिल्‍ली हुकूमत ने अगले आदेश तक स्कूल और दूसरे तालीमी इदारे बंद रखने और ज़रूरी खिदमात के अलावा, बाहर से आने वाली गाड़ियों के शहर में एंट्री पर पाबंदी लगा दी है.

ये भी पढ़ें: Sapna Chaudhary के खिलाफ लखनऊ कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला

Add Zee News as a Preferred Source

इस बीच पिछले रोज़ प्रदूषण को कम करने के लिए आपातकालीन उपायों का ऐलान करते हुए, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Environment Minister Gopal Rai) ने बुधवार को कहा कि 21 नवंबर तक सरकारी विभागों के लिए 100 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम होगा. दिल्ली में निर्माण को कामों में भी रोक लगा दी गई है

इससे अलावा, दिल्‍ली में प्रदूषण (Delhi Air Pollution) की संगीन सूरते हाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी कई सुनवाई हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट भी केंद्र और दिल्‍ली सरकार को फटकार लगा चुका है. अदालत ने प्रदूषण को लेकर सुनवाई करते हुए पराली जलाने को लेकर हाल ही में कहा था कि फाइव स्‍टार होटल के एसी में बैठकर किसानों को दोष देना आसान है.

ये भी पढ़ें: अध्यादेश इफेक्टः ED के डायरेक्टर को सेवा विस्तार; CBI को मिले तीन संयुक्त निदेशक

Zee Salaam Live TV:

TAGS

Trending news