Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1594917
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंDelhi BJP Protest: BJP ने AAP पर बोला हमला; कहा-इमामों को सैलरी नहीं दे रही सरकार

Delhi BJP Protest: BJP ने AAP पर बोला हमला; कहा-इमामों को सैलरी नहीं दे रही सरकार

BJP Protest: दिल्ली जामा मस्जिद के पास मुस्लिम समुदाय के लोगों की मौजूदगी में केजरीवाल के ख़िलाफ़ एहतेजाज किया गया. मुज़ाहेरीन ने केजरीवाल पर मुसलमानों को परेशान करने का इल्ज़ाम लगाते हुए सीएम पद से इस्तीफ़े देने की मांग की.

Delhi BJP Protest: BJP ने AAP पर बोला हमला; कहा-इमामों को सैलरी नहीं दे रही सरकार

Protest Against Kejriwal: दिल्ली जामा मस्जिद के पास मुस्लिम समुदाय के लोगों की मौजूदगी में केजरीवाल के ख़िलाफ़ मुज़ाहिरा किया गाय. एहतेजाज में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, पूर्व मेयर जय प्रकाश, हाजी हारून, आतिफ़ रशीद और वसीम वारसी ने दिल्ली के शराब घोटाले में गिरफ़्तार पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफ़े को लेकर ज़बरदस्त एहतेजाज किया. दिल्ली की जामा मस्जिद, चिराग़ दिल्ली समेत अलग अलग इलाक़ों में इसी तरह से केजरीवाल के इस्तीफ़े की मांग को लेकर मुज़ाहिरा किया गया.

 

केजरीवाल पद से दें इस्तीफ़ा
बीजेपी के पर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल का कहना है कि जब तक केजरीवाल इस्तीफ़ा नही देते तब तक इसी तरह एहतेजाज का सिलसिला चलता रहेगा. बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली में सभी घोटालों में अरविंद केजरीवाल का हाथ है और सब कुछ उनके इशारों पर किया जा रहा है, इसलिए अरविंद केजरीवाल को फौरन अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. जब तक अरविंद केजरीवाल सीएम ओहदे से इस्तीफ़ा नहीं देते, तब तक दिल्ली में इसी तरह एहतेजाज चलता रहेगा. मुज़ाहेरीन ने कहा कि शराब के ठेके खोले गए और उस पर करप्शन हुआ. माइनॉरिटी मोर्चा के लोगों का कहना है कि शराब के ठेके न खोलें जाए.मुज़ाहेरीन ने दिल्ली सरकार पर मुसलमानों को परेशान करने का इल्ज़ाम लगाया.

Add Zee News as a Preferred Source

 

"बदउन्वानी के तहत घिरी दिल्ली सरकार"
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली सरकार आबकारी नीति के तहत बदउन्वानी के तहत घिरी हुई है. सिसोदिया सीबीआई के कस्टडी में हैं. केजरीवाल पर हमला बोलते हुए लोगों ने कहा कि सिसोदिया के बाद अब सीएम केजरीवाल को अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. केजरीवाल ने ईमानदारी के नाम पर लोगों का भरोसा तोड़ा है. एहतेजाजियों ने कहा कि केजरीवाल ने इमामों को परेशान किया. बता दें कि शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें 27 फरवरी को अदालत में पेश किया गया और वहां से सिसोदिया को पांच दिन की हिरासत में भेज दिया था. 

Report: Changez Ayyuby

Watch Live TV

About the Author

TAGS

Trending news