)
नई दिल्ली: दिल्ली के वज़ीरे आला अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज बताया कि हमने तजज़िया किया है कि जिन 82 फीसद लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनकी उम्र 50 साल से ज्यादा थी. उन्होंने आगे कहा कि हम देख रहे हैं कि बुज़ुर्ग लोगों की ज्यादा मौतें हो रही हैं.
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में 6923 टोटल मामले पाए गए हैं, इसमें 2069 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 73 लोगों की मौत हुई है. जबकि 4781 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है. ज्यादातर केस कम अलामात वाले हैं और ऐसे मरीज़ों के लिए मरकज़ी हुकूमत ने कहा है कि उनका इलाज घर पर हो सकता है. हमने उनके इलाज का इंतेज़ाम घर पर ही किया है. हमारी टीम वहां जाती है, ज़रूरत के हिसाब से सहूलत दी जा रही है. इसके अलावा जिनके लिए कोई अलग कमरा नहीं है उनके लिए हम ने कुछ केयर सेंटर बनाए हैं.
Overall corona figures rising in Delhi but at the same time people are getting cured and going back home safe. Now we’ve to learn to live with corona. https://t.co/tg0y1ZwQds
— AAP (@AamAadmiParty) May 10, 2020
वज़ीरे आला अरविंद केजरीवाल ने मुहाजिर मज़दूरों के पैदल घर जाने को लेकर कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि जैसे सब कुछ फेल हो गया. मेरी दिल्ली में मज़दूरों से गुज़ारिश है कि दिल्ली छोड़कर पैदल घरों को ना जाएं यह आपके लिए महफूज़ नहीं है. हम आपकी ज़िम्मेदारी ले रहे हैं. हमने आपके खाने और रहने का इंतज़ाम कर रखा है, फिर भी आप जाना चाहते हैं तो उसके लिए हम मरकज़ी हुकूमत और दूसरे सूबों से बात कर रहे हैं.
Zee Salaam Live TV