)
नई दिल्ली: दिल्ली के वज़ीरे आला अरविंद केजरीवाल की तबियत अचानक खराब हो गई है. उनको कल से हल्का बुखार और गले में ख़राश की शिकायत है, सीएम केजरीवाल ने खुद में इन अलामात को देखते ही घर में क्वॉरंटीन कर लिया है और उन्होंने कल दोपहर से सारी मीटिंग्स भी रद्द कर दीं और किसी से मुलाकात नहीं की है. उनका कल कोराना टेस्ट होगा.
दिल्ली के मुख्यमंत्री भाई @ArvindKejriwal जी को कल 7 जून दोपहर से बुख़ार और गले में दर्द की शिकायत है उन्होंने डाक्टरों की सलाह पर खुद को घर में Isolation में रखा है कल 9 जून को उनका कोरोना टेस्ट होगा प्रभु से प्रार्थना है उन्हें जल्द स्वस्थ करें।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 8, 2020
अरविंद केजरीवाल की सेहत की खबर मंज़रे आम पर आने के बाद से ही उनके हिमायती और सियासी जमातों के लीडर उनके सेहतयाबी के लिए दुआएं कर रहे हैं.
बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के 1,282 नये मामले सामने आने से शहर में कोविड-19 मामलों की कुल तादाद बढ़ कर 28,936 हो गई है, जबकि इस महामारी से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 812 पहुंच गया है.
Zee Salaam Live TV