)
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तबलीग़ी जमात से जुड़े 700 लोगों के पासपोर्ट और दीगर दस्तावेज़ ज़ब्त कर लिए हैं. ज़राए के मुताबिक इन जमातियों पर इल्ज़ाम है कि ये गलत तरीके से हिंदुस्तान आए हैं.
बता दें कि दिल्ली के निज़ामुद्दीन में हुए मरकज़ में शामिल होने वाले तबलीगी जमात के मेंबरों को मुल्क के कई हिस्सों से लॉकडाउन के दौरान क्वारंटाइन किया गया था. जिनमें हिंदुस्तान के अलावा इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड, ईरान, चीन और बांग्लादेश समेत कई मुल्कों से जमाती आए हुए थे.
बैरुने मुल्क से हिंदुस्तान आए जमात के मेंबरों पर अब पुलिस कार्रवाई कर रही है. जिन लोगों की क्वॉरंटाइन मीआद पूरी हो चुकी है उनके पासपोर्ट और बाकी ट्रेवल डॉक्यूमेंट ज़ब्त कर लिए गए हैं. बताया जा रहा है कि जमाती टूरिस्ट वीज़ा के ज़रिए हिंदुस्तान आए थे और मरकज़ में शामिल हुए थे. इन सभी के खिलाफ गैर मुल्की एक्ट और वीज़ा फ्रॉड का मामला दर्ज कर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है.
Zee Salaam Live TV