कोरोना वायरस इंफेक्शन के मामले कम होने के मद्देनज़र दिल्ली हुकूमत ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि एक सितम्बर से नौंवी से बारहवीं क्लास तक के लिए स्कूल खोले जाएंगे.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: कौमी दारुल हुकूमत दिल्ली में कम होते कोरोना इंफेक्शन के नए मामलों के बीच स्कूलों को खोलने का फैसला किया गया है. 1 सितंबर से 9वीं से 12वीं क्लास तक के स्कूल खोले जाएंगे. साथ ही 8 सितंबर से छठी से 8वीं क्लास के स्टूडेंट्स को स्कूल बुलाया जाएगा. यह भी शर्त है कि बच्चों के स्कूल आने के लिए उनके सरपरस्तों की मंजूरी ज़रूरी होगी.
डीडीएमए ने जारी किए दिशा-निर्देश
अब तक दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (डीडीएमए) ने एक सितम्बर से स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के सिलसिले में दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इन दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि स्टूडेंट्स की अनिवार्य रूप से 'थर्मल स्क्रीनिंग' हो, भोजनावकाश चरणबद्ध तरीके से हो, क्लास में स्टूडेंट्स के बीच मुनासिब दूरी का पालन हो और जायरीन को आने से रोका जाए. डीडीएमए ने कहा कि कोविड-19 निरुद्ध क्षेत्रों में रहने वाले स्टूडेंट्स, चिचर्स और दूसरे कर्मचारियों को स्कूलों और कॉलेजों में आने की इजाज़त नहीं है.
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम होने के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि एक सितम्बर से नौंवी से बारहवीं क्लास तक के लिए स्कूल खोले जाएंगे. दिल्ली सरकार ने साफ किया था कि किसी भी छात्र को स्कूल आने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा और इसके लिए उनके सरपरस्तों की मंजूरी ज़रूरी होगी.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड: भूस्खलन में 3 बच्चों की मौत, 4 लोग दबे, राहत कार्य जारी
दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सोमवार को जारी दिशा-निर्देशों में कहा, 'कोविड-19 के नियमों के तहत एक वक्त पर क्लास में छात्रों की सीमित मौजूदगी यकीनी करते हुए स्कूलों को समय-सारणी तैयार करनी चाहिए. क्षमता के बुनियाद पर हर क्लास में ज्याादा 50 फीसीद स्टूडेंट्स को बुलाया जा सकता है. बैठने का इंतज़ाम इस तरह किया जाए कि हर एक सीट के बाद दूसरी सीट खाली हो.'
दिशा-निर्देशों में कहा गया है, 'लंच ब्रेक मरहलावार तरीके से हो ताकि एक वक्त पर ज्यादा भीड़ नहीं हो. लंच ब्रेक के लिए छात्रों को खुली जगह में भेजा जाए. साथ ही आपात स्थिति के लिए स्कूल, कॉलेज में पृथक-कक्ष बनाया जाये, आंगुतकों को स्कूलों में आने से रोका जाए.'
(इनपुट- भाषा के साथ भी)
Zee Salaam Live TV: