)
नई दिल्ली: बीते दिन यानी सोमवार को दिल्ली में आंधी तूफान है जो तबाही मचाई है वह सभी जानते हैं वही दिल्ली जामा मस्जिद जो हिंदुस्तान में मुसलमानों का सबसे बड़ी जामा मस्जिद वहां आंधी तूफान की वजह से जामा मस्जिद के बीच वाले गुंबद का कलश टूटकर गिरा जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा होने से भी बचा है.
अब उसको लेकर सैयद अहमद बुखारी साहब ने आर्कलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को खत लिखा है जिसमें उन्होंने एएसआई की मदद मांगी है जिससे के आसानी से गुंबद के कलश को रिपेयर किया जा सके. इमाम बुखारी का कहना है आरके लॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के पास गुंबद की मरम्मत के लिए एक्सपर्ट मौजूद हैं जिसे आसानी से मरम्मत किया जा सकता है.

वहीं इमाम बुखारी के हुकुम के मुताबिक मस्जिद में आने वाले पर्यटकों पर रोक लगा दी गई है. बुखारी ने ये भी कहा कि इस मामले में दिल्ली सरकार को भी कोई ठोस कदम उठाना होगा जिससे किसी बड़े हादसे को रोका जा सके.
गौरतलब है कि पिछले दिल्ली में आई तेज आंधी की वजह से जामा मस्जिद को काफी नुकसान पहुंचा था. जामा मस्जिद का गुंबद तीन भाग में टूट गया था. टूटे गुंबद के कुछ हिस्से गिरने से उसकी चपेट में आकर दो से तीन लोग ज़ख्मी भी हुए हैं.
Zee Salaam Live TV: