Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1188723

Delhi LG Resign: दिल्ली के राज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा; यह है वजह

Delhi LG Resign: दिल्ली के राजय्पाल अनिल बैजल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के मुताबिक उन्होंने यह इस्तीफा निजी कारणों से दिया है. 

Delhi LG Resign: दिल्ली के राज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा; यह है वजह

Delhi LG Resign: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने इस्तीफा दे दिया है. आपको बता दें अनिल बैजल अटल बिहारी वायदेपी मंत्रिमंडल में गृह सचिव के पद पर रह चुके हैं. 31 दिसंबर 2016 को उन्होंने दिल्ली के राज्यपाल के पद ग्रहण किया था. ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने यह इस्तीफा उनकी जाती वजह से भेजा है.

ऐसा माना जाता रहा है कि अनिल बैजल के दिल्ली की आम आदमी सरकार से अच्छे संबंध नहीं रहे हैं. कई बार केजरीवाल उन पर बीजेपी हिमायती होने का भी आरोप लगा चुके हैं. दिल्ली के सीएम केजरीवाल और अनिल बैजल के बीच पावर को लेकर भी विवाद रह चुका है. यहां तक की उनका यह विवाद कोर्ट भी पहुंचा था. 

Zee Salaam Live TV

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news