Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1554248
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंDelhi: दिल्ली में इस दिन होगा MCD मेयर का इलेक्शन; LG ने दी मंज़ूरी

Delhi: दिल्ली में इस दिन होगा MCD मेयर का इलेक्शन; LG ने दी मंज़ूरी

Delhi Election MCD:  दिल्ली में मेयर इलेक्शन दो बार कैंसिल होने के बाद अब नई तारीख़ का ऐलान कर दिया गया है. दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने बुधवार को बताया कि 6 फरवरी को दिल्ली मेयर का इलेक्शन होगा. 

Delhi: दिल्ली में इस दिन होगा MCD मेयर का इलेक्शन; LG ने दी मंज़ूरी

Delhi Mayor Election: अब जल्दी ही राजधानी दिल्ली को नया मेयर मिल जाएगा.  दिल्ली के मेयर इलेक्शन दो बार कैंसिल होने के बाद अब नई तारीख़ का ऐलान कर दिया गया है. दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने बुधवार को बताया कि 6 फरवरी को दिल्ली मेयर का इलेक्शन होगा. इसी दिन मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के भी इलेक्शन होंगे. साथ ही एलजी वीके सक्सेना ने 6 फरवरी को महापौर का चुनाव कराने के लिए एमसीडी हाउस सेशन बुलाने को भी मंज़ूरी दे दी है. आम आदमी पार्टी की तरफ से मेयर ओहदे की उम्मीदवार के तौर पर शैली ओबेरॉय को जबकि बीजेपी की तरफ़ से रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है.

6 फरवरी की तारीख़ पर लगी मुहर
एमसीडी ने फिर से मीटिंग बुलाने के लिए 10 फरवरी की तारीख़ प्रस्तावित की थी, जबकि आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार ने तीन ऑप्शन के तौर पर 3, 4 और 6 फरवरी का सलाह दी थी. जिस पर मुहर लगाते हुए एलजी वीके सक्सेना ने 6 फरवरी की तारीख़ पर रज़ामंदी ज़ाहिर की है. बता दें कि इससे पहले दो बार 6 जनवरी और 24 जनवरी को आम आदमी पार्टी और बीजेपी पार्षदों के बीच हुए हंगामे के बीच सेशन कैंसिल हो गया था. जिसके बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से मेयर ओहदे की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने समय से इलेक्श कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़े पर दस्तक दी थी.

सिसोदिया ने बीजेपी पर साधा निशाना
दिल्ली में मेयर इलेक्शन की नई तारीख़ का ऐलान होने पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का रद्दे अमल सामने आया है. सिसोदिया ने बीजेपी पर साज़िश रचने का इल्ज़ाम लगाया है. उन्होंने कहा, "दिल्ली के लोग एमसीडी के शासन में बीजेपी से परेशान थे, फिर अरविंद केजरीवाल की गारंटी पर भरोसा करके दिल्ली के लोगों ने एमसीडी में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दिया. दिल्ली के अवाम ने 15 साल के शासन के बाद बीजेपी को शिक्सत दी और अब बीजेपी साज़िश के तहत मेयर चुनाव को रोक रही है. आशा है कि बीजेपी लोकतंत्र का एहतेराम करते हुए 6 फरवरी को मेयर का इलेक्शन होने देगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

Watch Live TV

About the Author

TAGS

Trending news