SSC ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के लिए कितने पदों पर भर्ती निकाली है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन इन पदों पर काम करने वाले लोगों को 25000 से 81000 रुपये तक सैलरी मिलेगी.
Trending Photos
)
Delhi Police Head Constable Recruitment: SSC ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के लिए भर्तियां निकाली हैं. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 17 मई को अपनी वेबसाइट ssc.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन में पदों की संख्या, योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है. अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए 17 मई से ही आवेदन करना शुरू कर दिया है. कोई भी आभ्यर्थी जिसने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की हो वह इन पदों पर आवेदन कर सकता है.
भर्ती के लिए शार्ट नोटिस के मुताबिक इन पदों की नोटिफिकेशन 17 मई को जारी हो गई है. अभ्यर्थियों ने 17 मई से ही आवेदन करना शुरू कर दिया है. इन भर्तियों में अप्लाई करने की आखिरी तारीख 16 जून है. इसका इम्तेहान 22 सितंबर हो होगा.
SSC ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के लिए कितने पदों पर भर्ती निकाली है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन इन पदों पर काम करने वाले लोगों को 25000 से 81000 रुपये तक सैलरी मिलेगी.
हेड कांस्टेबल की भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा अभ्यर्थी को कंप्यूटर की भी जानकारी होनी चाहिए. उम्र की अगर बात करें तो अभ्यर्थी का 18 साल का होना जरूरी है. इसके अलावा अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए. रिजर्व कटेगरी के लोगों को उम्र में छूट दी जाएगी.
हेड कांस्टेबल की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा. जो लोग सभी पैमानों पर खरे उतरेंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद नौकरी मिल जाएगी.
अभ्यर्थियों को हेड कांस्टेबल की भर्ती के लिए SSC की ऑफिसियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा. यहां नोटिफिकेशन जारी होने के बाद लिंक आ जाएगा. नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के हिसाब से अभ्यर्थी इस पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकेंगे.
Live TV: