)
Rohingya Muslim News: देश से रोहिंग्यां मुस्लिमों को बाहर निकालने का मुद्दा बीजेपी के लिस्ट में हमेशा से शामिल रहा है. इसी साल दिल्ली विधानसभा में भाजपा की सरकार बनी है. सरकार बनते ही रोहिंग्यां मुस्लिमों पर कार्रवाई शुरू हो गई है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रशासन को सूबे में रह रहे अवैध रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इसी बीच 7 फरवरी यानी आज साउथ ईस्ट दिल्ली के शाहीनबाग थाना क्षेत्र और साउथ दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में रह रहे अवैध बांग्लादेशी रोहिंग्या के खिलाफ प्रशासन के तरफ से जांच की गई है.
दरअसल, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गैर कानूनी तरीके से रह रहे रोहिग्यां मुसलमानों पर बीजेपी मुल्क के लिए अंतरिक खतरा होने का इल्जाम लगाती रहती है. खबर है कि आज शाहीनबाग के श्रम विहार इलाके और तिगड़ी थाना क्षेत्र के संगम विहार इलाके में दिल्ली प्रशासन के तरफ से जांच अभियान चलाया गया. जांच अभियान के दौरान कुछ संदिग्ध परिवारों की पहचान हुई है. प्रशासन ने संदिग्ध परिवारों के लोगों की खास जांच-पड़ताल की है. प्रशासन ने उनके दस्तावेज समेत उनके सोशल मीडिया की गतिविधियों की भी जांच की है.
गौरतलब है कि दिल्ली की नव निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्यां के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात की थी. बात दें कि रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही जांच का आदेश दे दिया था. दिल्ली पुलिस के तरफ से जांच अभियान चलाने के लेए कई क्षेत्रों कैंप लगाया गया है. पुलिस लोगों के वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड समेत की दास्तावेजों की जांच कर रही है. साथ ही संदिग्ध पुलिस सवाल कर रही है कि वह कितने सालों से दिल्ली रह रहे हैं, और उनके बांग्लादेश से किसी भी तरह का कनेक्शन होने की जांच कर रही है.
कुछ दिन पहले ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की एक अहम बैठक हुई थी, जिसमें दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था और अवैध बांग्लादेशी रोहिंग्याओं के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई थी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की निर्देश दिए थे. इस आदेश के बाद दिल्ली पुलिस के तरफ से 5 फरवरी तक करीब 33 अवैध बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया जा चुका है. इसके अलावा, कई दूसरे को डिटेंशन सेंटर भेजा गया है, और उनकी डिपोर्टेशन परोसेस जारी है.