Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1813203
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंदिल्ली के इन तीन रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत, क्या बदलेगा नाम भी? जानें

दिल्ली के इन तीन रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत, क्या बदलेगा नाम भी? जानें

Railway Station: जल्द ही दिल्ली के तीन रेलवे स्टेशन दिल्ली कैंट, नरेला और सब्जी मंडी की सूरत बदलेगी. पीएम मोदी ने इन स्टेशनों का शिलान्यास कर दिया है.

दिल्ली के इन तीन रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत, क्या बदलेगा नाम भी? जानें

Railway Station: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास काम का शिलान्यास किया है. इसके तहत इन स्टेशनों की सूरत बदलेगी. इन स्टेशनों की मरम्मत के साथ इनका प्रारूप भी बदला जाएगा. इन रेलवे स्टेशनों में दिल्ली के तीन रेलवे स्टेशन दिल्ली कैंट, नरेला और सब्जी मंडी शामिल हैं. जब इन तीनों रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास हो रहा था तब वहां पर केंद्रीय मंत्री, उपराज्यपाल और इलाके के सांसद और विधायक मौजूद थे. अगले साल शुरूआत में इस स्टेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा. लोगों कयास लगा रहे हैं कि इन रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदले जाएंगे. लेकिन अधिकारियों की तरफ से ऐसा कुछ नहीं कहा गया है.

उत्तर रेलवे के मुताबिक देश के कई रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है. इसमें दिल्ली के स्टेशन भी शामिल हैं. पहले मरहले में दिल्ली के 3 स्टेशन शामिल किए गए हैं. यह अलग-अलग संसदीय इलाके के हैं. 

यह भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा; दस डिब्बे पटरी से उतरे, 15 की मौत, कई घायल

Add Zee News as a Preferred Source

दिल्ली में जिन तीन रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है उसमें सबसे अहम दिल्ली कैंट है. इस पर तकरीबन 371 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके विकसित होने पर यहां रहने वाले लोगों के लिए बहुत सहूलत मिलेगी. इसी के साथ सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे. नरेला रेलवे स्टेशन पर 26 करोड़ रुपये खर्च होंगे. 

क्या बदलेगा? 
रेलवे स्टेशन पर लोगों के आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते होंगे. 
स्टेशन के बाहर पैदल फुटपाथ बनाएं जाएंगे. 
हर जगह शेल लगेंगे. इससे लोगों को बारिश और धूप से राहत मिलेगी.
रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और एलेवेटर लगेंगे.
लाउंज और कैफेटेरिया की सुविधा होगी.
12 मीटर चौड़े ओवरब्रिज होंगे.
प्लेटफॉर्म को ऊंचा और खूबसूरत बनाया जाएगा.
स्टेशन दूसरे वाहन से जुड़ेंगे.
दिव्यांगों के आने जाने के लिए अलग रास्ते होंगे.

इस तरह की खबरों को पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news