)
नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के साबिक स्टूडेंट लीडर उमर खालिद को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी इतवार देर रात हुई. पुलिस को पिछले साल दिल्ली में हुए खूनी दंगे में उमर की तलाश थी.
पुलिस ने दंगे से जुड़े एक दूसरे मामले में उमर के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल शाखा ने भी दंगे के पीछे साजिश के मामले में उमर से पूछताछ की थी. पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया था.
शहरियत तरमीमी कानून (सीएए) की मुखालिफत और हिमायत के बीच दंगों के बाद 24 फरवरी को दिल्ली में फिरकावाराना दंगे भड़क गए थे जिसमें कम से कम 53 लोगों की मौत हुई थी जबकि 200 के करीब घायल हुए थे. इस मामले में हाल ही में कई बड़े नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस मे चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें सीताराम येचुरी तक का नाम शामिल है.
Zee Salaam LIVE TV