Delhi School girl returning from the exam attacked her own body with blade : दिल्ली में एग्जाम में पेपर खराब होने के बाद माता-पिता की डांट से बचने के लिए 14 साल की लड़की ने रची छेड़छाड़ की झूठी कहानी रचकर घर और पुलिस वाले दोनों को किया गुमराह
Trending Photos
)
नई दिल्लीः दिल्ली की एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने इम्तिहान अच्छा न होने की वजह से अपने माता-पिता की डांट-फटकार से बचने के लिए एक खतरनाक प्लान बना लिया, लेकिन पुलिस ने उसकी प्लानिंग पर पानी फेर दिया. पुलिस के मुताबिक, लड़की ने ब्लेड से खुद के शरीर पर कई बार वार किया और खुद को नुकसान पहुंचाया. फिर उसने एक झूठी कहानी सुनाई, जिसमें दावा किया कि उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है.
अफसरों ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर शुरू में पॉक्सो कानून और भारतीय दंड संहिता की छेड़छाड़ और अपहरण कानून के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया. अफसर के मुताबिक, घटना 15 मार्च को पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा पुलिस थाने में दर्ज की गई थी. पुलिस ने बताया कि लड़की ने दावा किया था कि स्कूल के बाद तीन लड़कों ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ और हाथापाई की और उसपर वार किया, जिससे उसके हाथों में चोटें आई है.
सामाजिक अध्ययन की परीक्षा अच्छी नहीं हुई थी
पूर्वोत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने बताया, “जब हमने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, तो हमने लड़की को अकेले घूमते हुए पाया. वहां दूर-दूर तक कोई लड़का नहीं था. फिर हमने जब लड़की से सख्ती से पूछताछ की तो लड़की ने खुलासा किया कि 15 मार्च को उसकी सामाजिक अध्ययन की परीक्षा अच्छी नहीं हुई थी और उसे डर था कि उसके माता-पिता इस बात के लिए उसे फटकार लगाएंगे. इसलिए, वह स्कूल के पास एक जनरल स्टोर में गई और कुछ खाने का सामान और एक ब्लेड खरीदा. जब वह अकेली बैठी थी तो उसने ब्लेड से खुद को जख्मी कर लिया.”
लड़की द्वारा सच बताए जाने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के पास ले जाकर उसका बयान दर्ज कराया गया जहां उसने स्वीकार कर लिया कि उसने खुद को चोट पहुंचाई और झूठी कहानी गढ़ी थी. डीसीपी ने बताया, ‘‘उसके बयान के आधार पर मामला रद्द कर दिया गया है.’’
Zee Salaam