Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2682675
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंदिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध धुसपैठियां को किया गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध धुसपैठियां को किया गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Delhi News: दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई तेज हो गई है. आज दिल्ली के साउथ-वेस्ट इलाके से अफजुद्दीन नाम का एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया है. पुलिस की पूछताछ के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

 

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध धुसपैठियां को किया गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Delhi News: दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. दिल्ली में बीजेपी सरकार आने के बाद से सूबे में रह रहे अवैध बांग्लादेशी लोगों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है. इसी बीच आज यानी 16 मार्च को दिल्ली के साउथ-वेस्ट इलाके से एक अवैध बांग्लादेशी नागरिक की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है. यह जानकारी पुलिस ने मीडिया को दी है. दिल्ली पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने कहा है कि पकड़े गए अवैध बांग्लादेशी नागरिक के निर्वासन की कार्रवाई की जा रही है. 

क्या है पूरा मामला
दरअसल, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ लेते ही अधिकारियों को सूबे में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाने का निर्देश दिया था. इस बीच उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए बांग्लादेशी नागिरक का नाम अफजुद्दीन गाजी है. पुलिस ने इस मामले पर कहा है कि अफजुद्दीन किसी एक ठीकाने पर नहीं रहता था, बल्कि शहर भर में घुमता रहता था, ताकि किसी को उस पर शक न हो सके. अपजुद्दीन का पता एक पुलिस गश्त के दौरान चला, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले पर दिल्ली के साउथ-वेस्ट पुलिस उायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने कहा है कि अफजुद्दीन गाजी ने साल 2022 में बांग्लादेश से भारत अवैध तरीके से आने के लिए बेनापोल-पेट्रापोल सीमा के रास्ते का इस्तेमाल किया था. उन्होंने कहा कि अफजुद्दीन के भारत में घुसपैठ करने के बाद रफीक नाम का एक दलाल ने 4,000 रुपये लेने के बदले उसे सुविधा दी थी. पुलिस के पूछताछ में पता चला है कि गाजी ट्रेन से दिल्ली आया था, और यहां कूड़ा बीनने का काम कर रहा था. 

Add Zee News as a Preferred Source

कहा का रहने वाला है आरोपी
उन्होंने कहा कि गाजी ने शुरुआती पूछताछ में बताया था कि वह बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला है. लेकिन पिलस ने सख्ती से पूछताछ की तो बांग्लादेशी नागरिक होने का पता चला. डीसीपी ने कहा है कि अफजुद्दीन गाजी को बांग्लादेश निर्वासित करने की कार्रवाई चल रही है, तब तक के लिए गाजी को शहजादा बाग के सेवा सदन में रखा गया है.

TAGS

Trending news