बड़ी बात ये है कि इसमें खुद बच्ची का वालिद शामिल है. इस मामले में बच्ची के वालिद के साथ-साथ 4 ख्वातीन को भी हिरासत में लिया गया है जो इस गैरकानूनी काम में मुलव्विस थी.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक ढाई महीने की बच्ची को कई बार बेचे जाने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है. बड़ी बात ये है कि इसमें खुद बच्ची का वालिद शामिल है. इस मामले में बच्ची के वालिद के साथ-साथ 4 ख्वातीन को भी हिरासत में लिया गया है जो इस गैरकानूनी काम में मुलव्विस थी.
दरअसल बुध की देर रात दिल्ली वुमन कमीशन की ख्वातीन पंचायत को अमनप्रीत नामी एक शख्स ने जानकारी दी कि उसने अपनी एक ढाई महीने की बच्ची की परवरिश न कर पाने की वजह से किसी को सौंपा था लेकिन अब बच्ची को आगे बेच दिया गया है. कमीशन ने इस मामले को संजीदगी से लिया और फौरी तौर पर कमीशन की एक टीम बेटी के वालिद अमनप्रीत के साथ जाफराबाद पहुंची.

अमनप्रीत ने अपनी बेटी को सबसे पहले यहीं पर मनीषा नाम की एक खातून को 40,000 रुपये में बेचा था. दिए गए पते पर पहुँचने पर मनीषा वहां नहीं मिली. अमनदीप ने मनीषा को फोन किया तो मनीषा ने बताया कि उसने बच्ची को आगे बेच दिया है. मनीषा की बातचीत से जानकारी लेते हुए बच्ची के वालिद को वुमन कमीशन की टीम थाने में ले गयी यहां जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता लगा कि गाड़ी वो चलाता है और उसकी पहले से दो बेटियां भी हैं. तीसरी बेटी होने पर इसने बच्ची को 40,000 रुपए में बेच दिया.
पूछताछ के दौरान उसने मादीपुर के एक मुश्तबा के घर का पता बताया. कमीशन की टीम पुलिस और बच्ची के वालिद को लेकर मादीपुर पहुंची तो वहां इंदु नाम की खातून मिली. इंदु से पूछताछ में पता लगा कि उसने बच्ची को आगे शकूरपुर में राधा नाम की खातून को बेच दिया है. इसके बाद टीम शकूरपुर के बताए गए पते पर पहुंची तो यहां राधा नाम की महिला मिली. राधा ने बताया कि उसने बच्ची को चावड़ी बाजार में रहने वाली अपनी बहन को दिया है. इसके बाद कमीशन और पुलिस की टीम चावड़ी बाजार पहुंची, जहाँ राधा की बहन से बात हुई तो उसने बताया कि उसने बच्ची को त्रिलोकपुरी में किसी जानकार के पास छोड़ा है. इसी तरह से पूरी रात गुज़र गई और सुबह सवेरे पुलिस और कमीशन की टीम ने इस बच्ची को बरामद कर लिया।
इस मामले में पुलिस ने बच्ची के वालिद अमनप्रीत, इंदु, मंजू, मनीषा और राधा को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और बच्ची के पुनर्वास की भी तैयारियां की जा रही हैं. इस मामले ने सबको हैरान कर दिया है और फिर से ये सवाल खड़ा हो गया है कि बेटियों को लेकर आज भी हमारे समाज की सोच बदली नहीं है.
Zee Salaam LIVE TV