)
नई दिल्ली: दिल्ली के नायब वज़ीरे आला मनीष सिसोदिया ने सनीचर को एक अहम ऐलान करते हुए कहा दिल्ली की सभी स्टेट यूनिवर्सिटी में सभी आइंदा इम्तिहानात को रद्द कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि सभी स्टेट यूनिवर्सिटी से कहा गया कि इम्तिहानात के बगैर तशखीस के दीगर तरीकों के ज़रिये तलबा को प्रमोट किया जाए या डिग्री दी जाए.
मनीष सिसोदिया ने कहा,"सभी युनिवर्सिटीज़ को फाइनल एग्ज़ाम कैंसल कर तलबा के इवैल्युएशन का कोई पैमाना तैयार कर डिग्री जल्द से जल्द देने के लिए कहा गया है. कोरोना की वजह से एग्ज़ाम लेना और डिग्री न देना बेइंसाफी होगी. ये निर्णय स्टेट युनिवर्सिटीज़ के लिए लिया गया है"
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के अंदर आने वाली सभी सेंट्रल युनिवर्सिटीज़ के लिए मरकज़ी हुकूमत को फैसला लेना है. इसके लिए दिल्ली के सीएम ने वज़ीरे आज़म को खत लिखकर गुज़ारिश की है कि दिल्ली हुकूमत जैसा फैसला मुल्क की दूसरी सेंट्रल युनिवर्सिटीज़ के लिए भी लिया जाए.
Zee Salaam LIVE TV