Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1135229
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे का हुआ कार एक्सिडेंट; जानें अपडेट

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे का हुआ कार एक्सिडेंट; जानें अपडेट

उत्तरप्रदेश का चुनाव हारने के बाद भी शुक्रवार को केशव प्रसाद मौर्य ने दूसरी बार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधान सभा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन वो समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल से हार गए थे

File Photo
File Photo

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार में दूसरी बार डिप्टी सीएम बने केशव प्रसाद मौर्य के बेटे का बड़ा रोड एक्सीडेंट हुआ है. जहां योगेश मौर्या की फॉर्च्युनर तेज रफ्तार में थी और जालौन के पास एक ट्रैक्टर से जा टकराई. टक्कर इतना भयंकर था कि दोनों ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं. हादसे के वक्त फॉर्च्युनर में योगेश मौर्य खूद भी मौजूद थे.

यह भी पढ़े: कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल को दी खुली चुनौती; कहा अब यह करके दिखाओ

बाल-बाल बचे योगेश मौर्य
इस हादसे में उप मुख्यमंत्री के बेटे योगेश मौर्य बाल-बाल बच गए हैं. खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. यह हादसा जालौन में कालपी कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर बाईपास के पास हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

डिप्टी सीएम बने केशव प्रसाद मौर्य
आपको बता दें कि उत्तरप्रदेश का चुनाव हारने के बाद भी शुक्रवार को केशव प्रसाद मौर्य ने दूसरी बार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधान सभा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन वो समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल से हार गए थे. लेकिन योगी सरकार ने उनपर फिर से भरोसा जताया है और दुसरी बार उपमुख्यमंत्री का पद दिया है.

Video:

TAGS

Trending news