भारतीय सेना को अब और भी मजबूती मिलने वाली है. सेना में नए पदों को जोड़ने की मंजूरी मिल गई है. सेना के ऑपरेशन और रणनीतिक प्लानिंग बनाने के लिए डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद का निर्माण किया गया है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: भारतीय सेना में सुधारों के नजरिए से एक नए पद को मंजूरी मिली है. मिलिट्री ऑपरेशंस के लिए सेना में डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद को मंजूरी के बाद सेना की ताकत में बढ़ावा होगा. खबर मिली है कि सेना हेडक्वॉटर्स की सिफारिश के बाद ही सरकार ने सेना के नए पद को मंजूरी दी है.
यह भी पढ़ेंः- अपनी 12 बीघा जमीन प्रधानमंत्री मोदी के नाम करना चाहती हैं बिट्टन दादी, वजह जानकर हो जाएंगे भावुक
आपको बता दें कि भारतीय सेना का नया डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (Deputy Chief of Army Staff) लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह को नियुक्त किया गया है. लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह वर्तमान में डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेंशस (DGMO) के पद पर कार्यरत हैं. इसके अलावा रक्षा मंत्रालय ने एक और नए पद डायरेक्टर जनरल ऑफ इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर के पद को मंजूरी दी है.
सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने पिछले साल भारतीय सेना (Indian Army) में सुधारों के लिए इन दोनों पदों के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी और अब इसकी औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई है. जानकारी के अनुसार, मिलिट्री ऑपरेशन, मिलिट्री इंटेलिजेंस और रणनीतिक योजना के लिए डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पद बनाया गया है. यह सेना में डिप्टी चीफ का तीसरा पद होगा.
यह भी पढ़ेंः- RBI की करेंसी को यहां के लोगों ने कहा है ना! हैरान कर देगी वजह
सूत्रों ने कहा कि इन्फॉर्मेशन वॉरफेयर के डायरेक्टर जनरल का नया पद भविष्य में युद्ध और हाइेब्रिड वॉरफेयर की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
गौरतलब है कि भारतीय सेना के मुख्यालय द्वारा सेना के संचालन और कार्यात्मक दक्षता को बढ़ाने, बजट व्यय का अनुकूलन करने, आधुनिकीकरण को सुविधाजनक बनाने और आकांक्षाओं को पूरा करने के उद्देश्य से चार अध्ययन किए गए. फिर इन अध्ययनों के आधार पर सेना में इन दो नए पदों को बनाने की सिफारिश की गई.
यह भी पढ़ेंः- देश के इस प्राइमरी शिक्षक ने जीता ग्लोबल टीचर प्राइज, जीते 7 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ेंः- 10th पास के लिए गवर्नमेंट Job का मौका, डाक विभाग में निकली है 2582 भर्ती
Zee Salaam Live TV