)
नई दिल्ली: हरियाणा में बलात्कार और मर्डर मामले में जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा बाबा राम रहीम (Ram Rahim) जेल से बाहर आ गए हैं.
गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो मिल गई है. बाबा ने इससे पहले कई बार फरलो के लिए अप्लाई किया था लेकिन हर बार उनकी फरलो खारिज कर दी गई.
दरअसल फरलो एक छुट्टी की तरह है जिसमें जेल में सजायाफ्ता बंदियों को छुट्टी मिलती है और तय समय के लिए वह अपने घर जा सकते हैं. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले मिली इस फरलो के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं.
गुरमीत राम रहीम को साध्वी रेप मामले में पंचकूला की कोर्ट में बीते 25 अगस्त 2017 को पेश किया गया था. इस दौरान CBI की स्पेशल कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए सुनारिया जेल में भेज दिया था. हालांकि बीते 27 अगस्त को इस मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में ही CBI की कोर्ट लगाई गई, जिसमें रामरहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई. वहीं, पत्रकार मर्डर केस में भी राम रहीम को दोषी करार दिया गया था.
Video: