Madrasa Demolition: उत्तर-प्रदेश के सिद्धार्थनगर में प्रशासन ने खलिहान की जमीन पर बने अवैध मदरसे के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की है. प्रशासन ने मदरसा अरबिया दारुल उलूम को ध्वस्त कर दिया है. आपको बता दें कि प्रशासन ने अब तक सिद्धार्थनगर जिले में 37 मदरसों को ध्वस्त कर दिया है.
Trending Photos
)
Madrasa Demolition: उत्तर-प्रदेश में अवैध मदरसों, मस्जिदों और ईदगाहों को लेकर सख्त कार्रवाई जारी है. इस कड़ी में अब प्रशासन ने कल यानी कि 23 मई को सिद्धार्थनगर जिले में बने एक मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि यह मदरसा सरकारी जमीन पर बना हुआ था.
सिद्धार्थनगर में अवैध मदरसों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सदर तहसील के ग्राम पंचायत सिंगरहा गांव में हुई है. मदरसों की जांच पड़ताल के दौरान सिंगरहा गांव में एक मदरसा खलिहान की जमीन पर बना होने के कारण अवैध पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने मदरसे पर बुलडोजर कार्रवाई की है. बतया जा रहा है कि कई सालों से खलिहान की जमीन पर मदरसा अरबिया दारुल उलूम संचालित हो रहा था, जिसे अब प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है.
मदरसा पर चला बुलडोजर
तहसीलदार कोर्ट की तरफ से एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि सभी मदरसा कमेटी के लोग मदरसा हटा ले, नहीं तो बलपूर्वक हटाया जाएगा. इसके बाद जिला प्रशासन ने मदरसा कमेटी को नोटिस जारी किया था. नोटिस जारी करने के बाद 23 मई को बुलडोजर कार्रवाई कर मदरसा अरबिया दारुल उलूम को ध्वस्त कर दिया है.
37 मदरसे ध्वस्त
मदरसा ध्वस्तीकरण मामले में तहसीलदार ने बताया है कि तहसील इलाके में जितने भी मदरसे अवैध तौर पर बने हुए हैं, उन सबको नोटिस जारी कर खाली कराया जा रहा है. आपको बता दें कि नेपाल बॉर्डर से 15 किलोमीटर के दायरे पर अब तक अवैध रूप से बने करीब 37 मदरसों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है.