)
नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान आम आदमी महंगाई की मार से पिसता ही जा रहा है. आज एक बार फिर तेल मार्केटिंग कंपनी (HPCL, BPCL, IOC) ने कीमतों में इज़ाफा कर दिया है. कंपनियों ने 18वें दिन पेट्रोल की कीमतों में तो कोई बदलाव नहीं किया लेकिन डीज़ल की कीमतों में 48 पैसे की बढ़ोतरी की है.
18 वें दिन पेट्रोल में इज़ाफे के बाद तारीख में पहली बार डीज़ल पेट्रोल से महंगा है. बुध को हुए इज़ाफे के बाद दिल्ली में एक लीटर डीज़ल की कीमत 79.88 रुपये हो गई है. जबकि पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपये प्रति लीटर है.
जानकारों का कहना है कि तेल मार्केटिंग कंपनियों ने गुज़िश्ता 18 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में लगभग 8.50 रुपये का इजाफा किया है. वहीं डीजल पिछले 18 दिनों में 10.25 रुपये महंगा हुआ है.
Zee Salaam Live TV