Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam832969

Google पर Indian Cricket Team सर्च करते ही फूटने लगते हैं डिजिटल पटाखे, आप भी करें सर्च

ब्रिस्बेन के गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को 32 साल के बाद कोई हार मिली है. साथ ही गाबा पर भारत की यह अब तक की पहली जीत है.

Google पर Indian Cricket Team सर्च करते ही फूटने लगते हैं डिजिटल पटाखे, आप भी करें सर्च

नई दिल्ली: आज कल गूगल हर खास मौके पर डूडल बनाता है या फिर किसी अन्य तरीके से यूज़र्स को उनके खास मौकों का अहसास कराता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की जीत जहां हर हिंदुस्तानी मना रहा है वहीं अब गूगल भी इस जीत को खास अंदाज़ में सेलिब्रेट कर रहा है. 

यह भी पढ़ें: हलाल या फिर झटका? अब रेस्टोरेंट के बाहर भी लिखना हुआ अनिवार्य, जानिए क्या है दलील

जब आप गूगल पर "भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम" की सर्च करते हैं तो Google ने अपने सर्च इंजन पर एक आतिशबाज़ी का एनीमेशन बनाया है. Indian Cricket Team सर्च करते ही आपकी स्क्रीन पर पटाखे पटखने लगते हैं. खास बात यह है कि इन पटाखों के रंग भी भारत के राष्ट्रध्वज के रंगो से मिलते जुलते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

यह भी पढ़ें: हीमोग्लोबिन की कमी से 6 साल की बच्ची की मौत, कहीं आप को भी नहीं ये लक्षण, जानिए समाधान

ब्रिस्बेन के गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को 32 साल के बाद कोई हार मिली है. साथ ही गाबा पर भारत की यह अब तक की पहली जीत है. इससे पहले 2003 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान में बराबरी पर रोका था. ऑस्ट्रेलियाा को इस मैदान को पिछली हार नवंबर 1988 में मिली थी. जब वेस्टइंडीज ने उसे नौ विकेटों से करारी शिकस्त दी थी. उस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को 32 साल बाद गाबा के मैदान पर एक बार फिर से हार मिली है और इस बार उसे भारत ने धूल चटाई है. ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर अब तक 56 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसने 33 जीते हैं, 13 ड्रॉ रहे हैं जबकि केवल नौ में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक मैच टाई रहा है.

यह भी पढ़ें: बंगाल की 100 सीटों पर असर रखने वाली दरगाह के पीरजादा ने लॉन्च की पार्टी, BJP को मिल सकता है फायदा

2-1 से जीती सीरीज़
चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से भारत ने शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम करते हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. भारत ने पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 2018-19 में यह ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया में ही जीती थी.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news