PM Modi Diwali 2021 Celebration: इससे पहले 2019 में भी प्रधानमंत्री ने राजौरी के अग्रिम इलाके में दिवाली मनाकर जवानों का मनोबल बढ़ाया था.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: वज़ीरे आज़म मोदी (Narendra Modi) इस बार भी जवानों के साथ दिवाली (Diwali) की खुशियां बांटेंगे. पीएम मोदी राजौरी के नौशेरा में एलओसी की अग्रिम चौकियों पर जवानों के बीच दीपावली मनाएंगे. इस दीपावली यानी आज (गुरुवार) एलओसी के नौशेरा सेक्टर में PM मोदी का दौरा प्रस्तावित है. राजौरी-पुंछ सीमा क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ तीन सप्ताह से जारी ऑपरेशन के बीच पीएम दौरे के चलते सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
इससे पहले 2019 में भी प्रधानमंत्री ने राजौरी के अग्रिम इलाके में दिवाली मनाकर जवानों का मनोबल बढ़ाया था. जराए के मुताबिक, पीएम मोदी (Narendra Modi) के सुबह 11 बजे तक नौशेरा पहुंचने का कार्यक्रम है. पहले वह जम्मू एयरपोर्ट आएंगे, जहां से नौशेरा के लिए रवाना होंगे. राजौरी में पीएम मोदी तीन से चार घंटे तक रुक सकते हैं.
गौरतलब है कि पीएम बनने के बाद मोदी चौथी बार जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सरहद पर दीपावली मनाने जा रहे हैं. पीएम मोदी 2014 में सियाचिन गए थे. इसके बाद उन्होंने श्रीनगर का दौरा किया था. साल 2017 में पीएम मोदी ने कश्मीर के बांदीपोरा में सेना और बीएसएफ के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. फिर साल 2019 में उन्होंने राजोरी की इन्फैंट्री डिवीजन में जवानों के साथ दिवाली की खुशियां मनाई थीं.
फिलहाल राजोरी और पुंछ जिलों के सरहदी इलाकों में पीएम मोदी के दौरे के मद्देनज़र हिफाज़ती इंतज़ामात सख्त कर दिए गए हैं और सुरक्षा बलों को खासा अलर्ट किया गया है. वहीं राजोरी और पुंछ के इलाकों में ही पिछले तीन हफ्ता से दहशतगर्दों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है.
Zee Salaam Live TV: