Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam753780
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंसर्वे करने गए DM की फंसी नाव, सर पर रखकर निकालनी पड़ी बाहर

सर्वे करने गए DM की फंसी नाव, सर पर रखकर निकालनी पड़ी बाहर

दरअसल डीएम अपने सबऑर्डिनेट ऑफिसर के साथ सुरहाताल से गंगा नदी को मिलाने वाले कटहल नाले का सर्वे करने निकले थे और नाले में जलकुंभी (Pond Weed) होने की वजह से नाव वहीं फंस गई.

सर्वे करने गए DM की फंसी नाव, सर पर रखकर निकालनी पड़ी बाहर

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में डीएम जब NDRF की नाव में बैठकर कटहल नाले का सर्वे कर रहे थे तो अचानक नाव कहीं फंस गई. नाव को निकालने की काफी कोशिश की गईं लेकिन सब नाकाम साबित हुईं. जिसके बाद डीएस साहब और दूसरे अफसरों को नाव सिर पर रखकर बाहर लानी पड़ी. 

दरअसल डीएम अपने सबऑर्डिनेट ऑफिसर के साथ सुरहाताल से गंगा नदी को मिलाने वाले कटहल नाले का सर्वे करने निकले थे और नाले में जलकुंभी (Pond Weed) होने की वजह से नाव वहीं फंस गई. डीएम ने बताया कि देवकली गांव के पास नाले में जलकुम्भी होने की वजह से नाव आगे नहीं जा पा रही थी, जिसके बाद नाव को उठाकर निकाली गई.

Zee Salaam LIVE TV

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news