इस हादसे में तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि तमिलनाडु के होसुर से विधायक वाई प्रकाश के इकलौते बेटे वाई करुणा सागर की इस हादसे में मौत हो गई है.
Trending Photos
)
बेंगलुरुः कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कोरामंगला में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात तेज गति से जा रही एसयूवी कार अहाते की दीवार से टकराकर पलट गई जिससे उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तमिलनाडु विधानसभा में द्रमुक के विधायक का इकलौते बेटा भी शामिल है. बेंगलुरु पुलिस के पूर्वी डिविजन (यातयात) के उपायुक्त केएम शांताराजू ने बताया कि हादसा सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो बजे हुआ. इस हादसे में तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने पुष्टि की है कि तमिलनाडु के होसुर से विधायक वाई प्रकाश के इकलौते बेटे वाई करुणा सागर की इस हादसे में मौत हो गई है.
लापरवाही से वाहन चला रहा था चालक
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि तेज गति से जा रही कार पलटने से पहले फुटपाथ पर चढ़ी और अहाते की दीवार से टकरा गई. सूत्रों ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया. सूत्रों ने बताया कि एसयूवी चालक कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चला था और सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हादसे से महज कुछ पल पहले कार की गति बहुत तेज थी.
मृतकों में एक मेडिकल की छात्रा भी थी
चश्मदीदों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं चालक ने शराब तो नहीं पी थी. हादसे में मरी एक महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वह ब्रिटेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी.
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे पर किया गम का इजहार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक सदर एमके स्टालिन ने इस हादसे में पार्टी विधायक के बेटे की मौत पर गम का इजहार किया है. उन्होंने इस घटना पर हैरत और दुख व्यक्त किया है. चेन्नई में जारी बयान में स्टालिन ने कहा, ‘‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कैसे प्रकाश को सांत्वना दूं, जिन्होंने अपना बेटा खो दिया है.’’ उन्होंने मृतक के परिवार और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.’’
Zee Salaam Live Tv