)
नई दिल्ली: दो महीने के लंबे लॉकडाउन के बाद आज से लगभग मुल्कभर घरेलू ऊड़ानें शुरू हो गई हैं. आज सुबह 5 बजे दिल्ली से पुणे के लिए और सुबह 6:45 बजे मुंबई से पटना के लिए फ्लाइट गई. मरकज़ी हुकूमत ने 25 मई से मुल्कभर में लगभग एक तिहाई घरेलू उड़ानों को चालू करने की मंजूरी दी है. तो आइए जान लेते हैं लॉकडाउन के दौरान चल रही घरेलू उड़ानों में सफर करने के लिए किन-किन बातों का ख्याल रखना होगा.
Passengers arrive at Mumbai's Chhatrapati Shivaji International airport as domestic flight operations resume.
Maharashtra government has allowed 25 takeoffs and 25 landings every day from Mumbai. pic.twitter.com/ss38dwa8bz
— ANI (@ANI) May 25, 2020
एयरपोर्ट पर सभी ट्रैवलर्स को चेहरे पर मास्क लगाना होगा. एयरपोर्ट के पहले गेट के ठीक सामने ई बोर्डिंग पास मशीन रखे होंगे. यहां से बोर्डिंग पास निकालना होगा. एंट्री सिक्योरिटी को आपना आरोग्य सेतु ऐप और बोर्डिंग पास दिखाना होगा. एयरपोर्ट के एंट्री प्वाइंट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. उसके बाद ही तय किया जाएगा कि आप जा सकते हैं या नहीं.
A long queue of passengers outside Delhi airport's Terminal-3 as all domestic flights from Delhi to operate from here pic.twitter.com/FCKKBd3g8s
— ANI (@ANI) May 25, 2020
इसके अलावाएयरपोर्ट में खाने पीने की इंतेज़ाम है, आप सफर के लिए खाना पैक करा सकते हैं लेकिन फ्लाइट के अंदर आपको खाना नहीं दिया जाएगा. फ्लाइट में दाखिले से पहले एयरलाइंस भी आपका थर्मल स्कैनिंग कर सकती है. एयरपोर्ट के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग पर अमल करना होगा.
Zee Salaam Live TV