)
वाशिंगटन/इमरान खान: तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए डोनाल्ड ट्रम्प इलाज के बाद पीर की रात हॉस्पिटल से व्हाइट हाउस पहुंच गए. आते ही उन्होंने कहा- कोरोना से डरने की ज़रूरत नहीं है. हालांकि, उनके डॉक्टर ने कहा है कि सद्र ट्रंप को अपनी सेहत का बहुत ख़्याल रखना होगा. क्योंकि खतरा टला नहीं है. व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने मास्क भी हटा दिया.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ट्रम्प 15 अक्टूबर को होने वाली दूसरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिस्सा ले सकते हैं. हालांकि, व्हाइट हाउस की तरफ से अब तक इसकी बाज़ाप्ता तौर पर तस्दीक़ नहीं की गई है. गौरतलब है कि सद्र ट्रम्प समेत 15 अफसर और सिनेटर कोरोना मुतास्सिर हुये थे.
खतरा टला नहीं
व्हाइट हाउस में ट्रम्प के पर्सनल डॉक्टर सीन कोनले का कहना है कि - ख़तरा अभी टला नहीं है. सद्र को ज़रूरी ऐहतियात रखना ही होगा उनका इलाज जारी रहेगा. हॉस्पिटल से ट्रम्प सूट और मास्क में निकले. डॉक्टर कोनले ने साफ कर दिया कि सद्र की सेहत की निगरानी की जा रही है और खतरा पूरी तरह टला नहीं है.
बता दें कि ट्रम्प की प्रेस सेक्रेटरी कैली मैक्केनी भी पॉजिटिव हो चुकी हैं. ट्रम्प ने अस्पताल से निकलने से पहले कहा- कोविड-19 से डरने की ज़रूरत नहीं है. इसको अपनी जिंदगी पर हावी न होने दें. बाद में एक वीडियो भी पोस्ट किया और कहा- एक बात तय है. कोरोना को अपनी जिंदगी पर हावी न होने दें. आप आसानी से इसे हरा सकते हैं.
Zee Salaam LIVE TV