)
देहरादून: बसंत पंचमी के मौके पर राज्य सभा सांसद डॉक्टर सुभाष चंद्रा (Dr. Subhash Chandra) देहरादून के हिमगिरि ज़ी यूनिवर्सिटी (Himgiri Zee University) पहुंचे.
अनुभवों को साझा किया
युनिवर्सिटी पहुंच कर डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने यूनिवर्सिटी (Himgiri Zee University) के छात्रों को संबोधित करते हुए बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही उन्होंने छात्रों के साथ अपनी जिंदगी के अनुभवों को भी साझा किया.
वाग्देवी माँ सरस्वती के प्रांगण हिमगिरि ज़ी यूनिवर्सिटी, देहरादून में आज सरस्वती पूजन-हवन किया और पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए आप भी हर त्यौहार और मंगल पर्व पर पौधा लगाने की परम्परा विकसित करें। बसन्त पंचमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं... pic.twitter.com/iNEyHedVfA
— Subhash Chandra (@subhashchandra) February 5, 2022
युनिवर्सिटी में पढ़ाए जाते हैं ये कोर्स
ख्याल रहे कि हिमगिरि ज़ी यूनिवर्सिटी (Himgiri Zee University) देहरादून में चकराता रोड पर मौजूद है. हिमगिरी जी युनिवर्सिटी में पत्रकारिता, इंजीनियरिंग, बैचलर कोर्सेस, कॉमर्स, होटल मैनेजमेंट, लॉ कोर्सेस और फार्मा कोर्सेज जैसे कई प्रोफेशनल और तकनीकी कोर्स कराए जाते हैं. यहां से कोर्स कंप्लीट होने के बाद स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप और कैंपस प्लेसमेंट भी कराया जाता है.
राज्य सभा सांसद डॉक्टर सुभाष चंद्रा युनिवर्सिटी में पौधे को पानी देते हुएय
यहां एडमिशन कैसे लें
हिमगिरी युनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आप ऑनलाइन अप्लाइ कर सकते हैं. इसके लिए आपको (https://www.hzu.edu.in/admission.php) वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद अपने चुनिंदा कोर्स का इंतेखाब करके उसके लिए जरूरी दस्तावेज सबमिट करने होंगे.
युनिवर्सिटी का पता
युनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए युनिवर्सिटी भी जाया जा सकता है. इसके लिए आपको अपने जरूरी दस्तावेज के साथ हिमगिरी जी युनिवर्सिटी जाना होगा. युनिवर्सिटी जाने का पता नीचे दिया गया है.
पी.ओ शेरपुल, चकराता रोड, देहरादून, उत्तराखंड 248197
P.O. Sherpur, Chakarata Rd, Dehradun, Uttarakhand 248197
हिमगिरि ज़ी यूनिवर्सिटी (Himgiri Zee University) में एडमिशन के लिए ज्यादा जानकारी इन नंबरों से हासिल की जा सकती है.
8171819966, 9412998374, 9412998232, 7060089088, 7060040188. टोल फ्री 18001804181.
Video: