)
नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ट्रेनी अप्रेंटिस के ओहदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. ख्वाहिशमंद और काबिल उम्मीदवार DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in या rac.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन ओहदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जनवरी, 2021 है.
कुल ओहदों की तादाद - 150 ओहदे
ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी - 80 ओहदे
डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी - 30 ओहदे
आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनी - 40 ओहदे
काबिलियत
i. ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के ओहदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी लाज़मी है.
ii. डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी के ओहदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.
iii. आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनी के ओहदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए.
नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में सिर्फ वही बीई/बीटेक/डिप्लोमा धारक कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं जो 2018/2019/2020 में पास हुए हैं. आला तालीम याफ्ता उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते.
स्टाइपेंड
i. बीई, बीटेक डिग्री वाले कैंडिडेट्स - 9000 रुपये प्रति माह
ii. डिप्लोमा डिग्री वाले कैंडिडेट्स - 8000 रुपये प्रति माह
iii. आईटीआई डिग्री वाले कैंडिडेट्स - 7000 रुपये प्रति माह
आयु सीमा
सभी ओहदों के लिए कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 27 साल है. रिज़र्व तबकों को ज्यादा से ज्यादा उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.
इस तरह करें करें आवेदन
इस वैकेंसी के लिए आपको DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2021 से शुरू हो रही है. इच्छुक उम्मीदवारों के पास 29 जनवरी 2021 तक का समय है.
सलेक्शन प्रोसेस
इन पदों पर भर्ती के लिए किसी तरह का लिखित एग्जाम या इंटरव्यू नहीं होगा. क्वालिफाईंग एग्जाम में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी. उसी आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन में भरी गई डिटेल व क्वालिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स का विवरण DRDO की वेबसाइट पर पब्लिश किया जाएगा.
उम्मीदवारों को सलाह है कि वो इस वैकेंसी से संबंधित अपडेट के लिए DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें. इस वैकेंसी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आवेदक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें.
ZEE SALAAM LIVE TV