)
नई दिल्ली: इस साल UAE में होने वाले आईपीएल 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप का ऐलान कर दिया गया है. ऑनलाइन कंपनी ड्रीम इंलेवन (Dream 11) ने इस रेस में बाज़ी मारी है. बता दें कि हाल में ही सख्त मुखालिफत के बाद चाइनीज़ मोबाइल कंपनी वीवो (VIVO) को इस टूर्नामेंट की टाइटल स्पॉन्सरशिप छोड़नी पड़ी थी.
Dream11 wins IPL 2020 title sponsorship for Rs 222 crores: IPL Chairman Brijesh Patel
— ANI (@ANI) August 18, 2020
दरअसल 5 अगस्त को बोर्ड की मीटिंग के दौरान चाइनीज़ मोबाइल कंपनी वीवो को बतौर आईपीएल स्पॉन्सर से हटा दिया गया था. तब से लेकर अब तक बीसीसीआई नए स्पॉन्सर की तलाश में लगा हुआ था. स्पॉन्सरशिप की दौड़ में बायजूस, ड्रीम इलेवन, अमेज़न, पंतजलि, अनअकैडमी, जियो, टाटा संस जैसी कंपनियां रेस में थी.
बता दें कि वीवो के आईपीएल स्पॉन्सर के हटने से बीसीसीआई को 440 करोड़ की रकम का नुकसान सामने निकल कर आ रहा है लेकिन बीसीसीआई ने इस रकम की भरपाई के लिए आईपीएल के ऑफिशियल पार्टनर की तादाद को 3 से 5 पांच करने की तैयारी कर ली है.
Zee Salaam LIVE TV