Sheikh Hamdan India Visit: विदेश मंत्री जयशंकर ने इस साल 27-29 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात की अपने दौरे के दौरान क्राउन प्रिंस को भारत आने का पीएम मोदी का निमंत्रण दिया था.
Trending Photos
)
Sheikh Hamdan India Visit: दुबई के क्राउन प्रिंस, संयुक्त अरब अमीरात के डिप्टी पीएम और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम पीएम नरेंद्र मोदी के न्योता पर 8 अप्रैल को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे. विदेश मंत्रालय ने आज यानी 7 अप्रैल को यह जानकारी दी.
दुबई के क्राउन प्रिंस के रूप में शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम की यह पहली आधिकारिक भारत दौरा होगा. उनके साथ कई मंत्री, सीनियर सरकारी अधिकारी और एक उच्च स्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आएगा. साथ ही पीएम मोदी मंगलवार को गणमान्य अतिथि के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन करेंगे. क्राउन प्रिंस का विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक करने का भी कार्यक्रम है.
कई मुद्दों पर होगी बातचीत
दिल्ली के बाद, क्राउन प्रिंस मुंबई का दौरा करेंगे और दोनों पक्षों के प्रमुख व्यापारिक नेताओं के साथ एक व्यापार गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस बातचीत से भारत-यूएई आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग मजबूत होगा. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, "परंपरागत रूप से, दुबई ने भारत के संयुक्त अरब अमीरात के साथ वाणिज्यिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. महामहिम क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी और दुबई के साथ हमारे बहुमुखी संबंधों को गहरा करेगी."
कब दिया गया था न्योता
विदेश मंत्री जयशंकर ने इस साल 27-29 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात की अपने दौरे के दौरान क्राउन प्रिंस को भारत आने का पीएम मोदी का निमंत्रण दिया था. विदेश मंत्री ने उस वक्त एक्स पर लिखा, "दुबई के क्राउन प्रिंस और यूएई के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री महामहिम हमदान मोहम्मद से मिलकर बहुत खुशी हुई. हमारी दोस्ती के गहरे संबंधों और हमारे लोगों की भलाई के लिए उन्हें आगे बढ़ाने पर गर्मजोशी से बातचीत हुई." इस मुलाकात ने दुबई के साथ भारत के मजबूत और लगातार बढ़ते रिश्तों को और मजबूत किया.