Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2687111
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंUAE VISA: अब यूएई जाना हुआ बेहद आसान, 2 साल एंप्लॉयमेंट VISA प्रोसेस में हुए बड़े बदलाव

UAE VISA: अब यूएई जाना हुआ बेहद आसान, 2 साल एंप्लॉयमेंट VISA प्रोसेस में हुए बड़े बदलाव

Dubai Visa 2- दुबई सरकार ने रोजगार वीजा में कुछ बदलाव किए है, जिससे अब वीजा मिलना और आसान हो गया है. आसान होने के साथ-साथ इसकी योग्यता को सख्त कर दिया गया है. जानें क्या है पूरी खबर.........  

 

 UAE VISA: अब यूएई जाना हुआ बेहद आसान, 2 साल एंप्लॉयमेंट VISA प्रोसेस में हुए बड़े बदलाव

Dubai Visa 2- भारत के तकरीबन 35 लाख लोग अपने देश को छोड़कर दुबई में काम करते हैं. अक्सर आपने भी देखा है कि मोहल्ले या परिवार में एक शख्स ऐसा होता है, जो दुबई में काम करने की ख्वाहिंश रखता है या फिर दुबई में काम कर रहा होता है. 
ऐसे में अब यूएई की सरकार ने दो साल के रोजगार वीजा में कुछ बदलाव और अपडेट किए हैं. सरकार ने आवेदन की प्रक्रिया (Application processes), आवेदन फीस, (Application Fees),  योग्यता eligibility और एक्पर्टस के लिए काम करना और आसान कर दिया है. अगर आप भी दुबई में काम करना चाहते हैं तो प्रोसेस और अपडेट के बारे में जानना जरूरी है. 

क्या है दो साल का रोजगार वीजा; UAE 
दुबई दो साल रोजगार वीजा में वर्किंग लोगों को दुबई में रहने और काम करने के लिए एक तरह से दो साल का रजिस्ट्रेशन परमिट दिया जाता है. बाद में वह अपने वीजा के कार्यकाल को आगे बढ़ा भी सकते हैं. 
रोजगार वीजा के अलावा अगर आप सिर्फ दुबई घूमने का भी इरादा रखते हैं तो भी आपको दुबई वीजा के लिए अप्लाई करना होगा. आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, जो कि 60 दिनों के लिए वैलिड होता है.  

क्या अपडेट हुए है..? 
दुबई सरकार ने 2 साल रोजगार वीजा के प्रोसेस में छोटे बदलाव किए है, जिससे यह अब पहले से ज्यादा अब आसान हो गया है. 
यूएई सरकार ने अब वीजा के लिए अप्लाई करना और वीजा की मंजूरी के प्रोसेस को आसान कर दिया है. जिनको काम करने का अनुभव हो, या फिर डिग्री हो तो वीजा आसानी से मंजूर हो जाएगा. 
इसके अलावा अगर पूरे डाक्यूमेंट नहीं है फिर भी आप वीजा के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अप्डेट करने का अहम मकसद वीजा के तमाम प्रोसेस को तेजी से करना और जल्द ही वीजा मंजूरी करवाना है.

Add Zee News as a Preferred Source

वीजा के लिए अप्लाई करने की कीमत और फीस आपके काम पर निर्भर रहेगी. भारत के एक्सपर्ट अप्लाई करने के लिए एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं. 

वीजा अप्लाई करने की  योग्यता 
अवेदन यानी कि अप्लाई करने वाले को यूएई की किसी कम्पनी से नौकरी की पेशकश होनी चाहिए, काम का अनुभव होना चाहिए, मेडिकल टेस्ट में पास होना चाहिए और दुबई में काम की वैलिड आईडी होनी चाहिए. 

आप दुबई वीजा का अपडेट दुबई रोजगार पोर्टल पर चेक कर सकते हैं. वीजा के लिए अप्लाई करने की फीस AEB 3000 से AED 7000 होगी. अब इस नए अपडेट में 2 साल रोजगार वीजा की मंजूरी में कम से कम 10 से 15 दिन ही लगेगे.

मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam

TAGS

Trending news