Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam772599
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंDussehra 2020: जानिए रावण और उसके पूरे परिवार के बारे में

Dussehra 2020: जानिए रावण और उसके पूरे परिवार के बारे में

रावण की तीन बीवियां थीं. पहली बीवी का नाम मंदोदरी था. मंदोदरी की कहानी अकसर लोगों को पता होगी. मंदोदरी राजा मायासुर और अप्सरा हेमी की बेटी थीं. मंदोदरी को चिर कुमारी के नाम से भी जाना जाता है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

गुंजन शर्मा/नई दिल्ली:आज दशहरा या कहें विजय दशमी का त्योहार है. इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत होती है. दशहरे के दिन ही भगवान राम ने रावण का वध कर विजय हासिल की थी. इस दिन को अच्छाई का दिन माना जाता है. यही वजह है कि आज के दिन रावण का दहन किया जाता है. 
माता सीता को रावण से आजाद कराने की लड़ाई में रावण के साथ-साथ उनके भाई कुंभकरण और बेटे मेघनाथ की भी मौत हो गई थी. यही वजह है कि दशहरे के दिन रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ को भी जलाया जाता है. 

ये तो रही रावण और उनके भाई-बेटे की बात लेकिन क्या किसी को उनके परिवार के बाकी मेंबर्स के बारे में जानकारी है? आज हम आपको बताएंगे रावण के परिवार के बारे में...

रावण की तीन बीवियां थीं. पहली बीवी का नाम मंदोदरी था. मंदोदरी की कहानी अकसर लोगों को पता होगी. मंदोदरी राजा मायासुर और अप्सरा हेमी की बेटी थीं. मंदोदरी को चिर कुमारी के नाम से भी जाना जाता है. कहा जाता है रावण की मौत एक खास बाण से हो सकती थी. जिसकी जानकरी मंदोदरी को थी. हनुमान जी ने मंदोदरी से वो बाण चुराया था. जिससे राम को रावण का वध करने में कामयाबी मिली थी. दूसरी बीवी का नाम धन्यमालिनी और तीसरी पत्नी का नाम आज तक किसी को नहीं पता चल पाया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

रावण की मौत के बाद मंदोदरी ने विभीषण से की थी शादी
रावण का वध करने के बाद प्रभु श्रीराम ने विभीषण को लंका का नया राजा बनाने की सलाह दी थी. जिसके बाद उन्होंने मंदोदरी के सामने विवाह करने का प्रस्ताव रखा था. हालांकि शुरुआत में मंदोदरी ने विवाह के लिए इनकार कर और खुद को राज्य से अलग कर लिया था. मगर कुछ समय बाद वह विभीषण से विवाह करने को राजी हो गई थीं. 

तीनों पत्नियों से थे 7 पुत्र
पौराणिक कथाओं के अनुसार रावण के सात पुत्र थे. पहली पत्नी से 2 थे मेघनाद (इंद्रजीत) और अक्षय कुमार. दूसरी पत्नी से त्रिशिरा और अतिकाय और तीसरी पत्नी से एक पुत्र था जिसका नाम प्रहस्था था.

कौन थे रावण के माता-पिता? 
रावण के पिता का नाम ऋषि विश्वश्रवा और माता का नाम कैकसी था.कैकसी रावण के पिता की दूसरी पत्नी थीं. इससे पहले उनकी शादी इलाविडा थी, जिनसे रावण से पहले कुबेर का जन्म हुआ.  

रावण के थे 8 भाई-बहन
रावण के 7 सगे भाई बहन थे. जो है विभीषण, कुंभकरण, अहिरावण, खर, दूषण और दो बहनें सूर्पनखा और कुम्भिनी. वहीं रावण के सौतेले भाई का नाम कुबेर था.

रावण के दादा-दादी का नाम 
रावण के दादा ब्रह्मा के पुत्र महर्षि पुलस्त्य और दादी का नाम हविर्भुवा था.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news