Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam748513
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंAmazon और E-comm Express के बाद यह कंपनी देगी हज़ारों लोगों को रोज़गार

Amazon और E-comm Express के बाद यह कंपनी देगी हज़ारों लोगों को रोज़गार

कंपनी ने एक बयान में कहा कि त्योहारी मौसम के दौरान बिक्री वाली जगहों से लेकर माल ढुलाई भागीदारों समेत सभी मुआविन (सहायक) सनअतों में रोज़गार के मौके तैयार होंगे.

Amazon और E-comm Express के बाद यह कंपनी देगी हज़ारों लोगों को रोज़गार

नई दिल्ली: कोरोनाकाल में करोड़ों लोग अपनी नौकरियां गवां चुके हैं. ऐसे में फेस्टिव सीजन से पहले लोगों को अस्थाई तौर पर रोजगार मिलने की उम्मीद है, जिससे उनको थोड़ी सी राहत मिल सकेगी. अमेजन (Amazon) और ई-कॉम एक्सप्रेस (E-comm Express) के बाद अब वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने भी बड़ी तादाद में लोगों को रोज़गार देने का ऐलान किया है.

फ्लिपकार्ट ने कहा है कि त्योहारी मौसम से पहले और उसके बिग बिलियन डेज बिक्री के दौरान मुल्क में 70,000 से ज्यादा लोगों को त्योहारी मौसम में बराहेरास्त या सीधे (प्रत्यक्ष) रोजगार और लाखों लोगों को बिलवास्ता (अप्रत्यक्ष) रोजगार मिलेगा. 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि त्योहारी मौसम के दौरान बिक्री वाली जगहों से लेकर माल ढुलाई भागीदारों समेत सभी मुआविन (सहायक) सनअतों में रोज़गार के मौके तैयार होंगे. त्योहारी बिक्री के दौरान कारोबार का एक बड़ा हिस्सा ई-कॉमर्स कंपनियों के खाते में जाता है और वे इस मौके का फायदा उठाने के लिए अपनी सलाहियत बढ़ाने पर काफी इन्वेस्ट करती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह त्योहारी बिक्री के दौरान सलाहियत, स्टोरेज, छंटाई, पैकेजिंग, ह्यूमन रिसोर्स, ट्रेनिंग और बांटने के लिए भारी सरमायाकारी करती हैं जो त्योहारी मौसम के दौरान इज़ाफी रोजगार पैदा करने में मददगार है. 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news