)
नई दिल्ली: कोरोना के इस दौर में कई तरह की कुदरती आफात का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली, गुजरात के बाद जम्मू-कश्मीर में भी ज़लज़ले की झटके महसूस किए गए. यहां 5.8 की शिद्दत का ज़लज़ला आया है. इस ज़लज़ले का मरकज़ तज़ाकिस्तान है.
इससे पहले लगातार दो दिन इतवार और पीर को गुजरात में भी ज़लज़ले के झटके महसूस किए गए थे. पीर को दोपहर करीब 1 बजे ज़लज़ले के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर ज़लज़ले की शिद्दत 4.4 मांपी गई. वहीं इतवार को देर शाम 8 बजकर 13 मिनट पर पूरे गुजरात में ज़लज़ले के तेज़ झटके महसूस किए गए. भूकंप का मरकज़ राजकोट से 122 किलोमीटर शुमाल आर शुमाल मगरिब बताया गया था.
Zee Salaam Live TV