)
नई दिल्ली: राजस्थान के वज़ीरे आला अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत समेत 4 लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामले दर्ज किया गया है. इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने मामले दर्ज करने का बाद मगरिबी बंगाल समेत गुजरात और साजस्थान में छापेमारी की है.
अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत अनुपम ज़राअत के नाम से अपनी कंपनी चलाते हैं और इल्ज़ाम है कि साल 2007 से 2009 में क्लोराइड पोटाश को बगैर हुकूमत की मंजूरी के हिंदुस्तान से बाहर भेज दिया था. इल्ज़ाम है कि अग्रसेन गहलोत ने पोटाश को दूसरे लोगों को बेचा जिन्होनें इसे मलेशिया और सिंगापुर में गैर कानूनी तरीके से सनअती नमक (Industrial Salt) के नाम पर एक्सपोर्ट कर दिया जबकि हिंदुस्तान में पोटाश के भारत से बाहर भेजे जाने पर पांबदी थी.
वहीं इस मामले में कांग्रेस पार्टी का भी बयान आया है. कांग्रेस के तरजुमान रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि जब मोदी जी और उनकी हुकूमत के सारे हथकंडे फेल हो गए और मोदी हुकूमत जनमत का अगवा करने में नाकामयाब हो गई तो आज बौखलाई हुई मरकज़ी हुकूमत ने सीएम अशोक गहलोत जी के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के घर पर सुबह से ही ED को भेज कर छापेमारी शुरू कर रखी है.
Zee Salaam LIVE TV