)
MLA Surendra Panwar Arrested: हरियाणा में अवैध खनन के मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय एजेंसी ने सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पवार को गिरफ्तार किया है. विधायक पर यमुनानगर इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध खनन करने का इल्जाम है. ईडी ने सुरेंद्र पवार को रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया है.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, यमुनानगर इलाके में सिंडिकेट के जरिए करीब चार सौ से पांच सौ करोड़ रुपये के अवैध खनन से मामला जुड़ा है. इस मामले में हरियाणा पुलिस ने सुरेंद्र पंवार और दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद पिछले साल ईडी को जांच सौंप दिया गया था. वहीं, इस साल जनवरी में केंद्रीय एजेंसी ने आईएनएलडी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार समेत उनके सहयोगियों के यहां 20 जगहों पर छापेमारी की थी.
20 ठिकानों पर छापेमारी
ईडी ने इसी साल जनवरी में यमुनानगर, करनाल, चंडीगढ़, फरीदाबाद, सोनीपत और मोहाली में 20 परिसरों में छापेमारी की थी. यह छापेमारी हरियाणा के आस-पास जिलों में रेत, बजरी और पत्थरों के बड़े पैमाने पर अवैध खनन से जुड़ा था. आईएनएलडी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार पर खनन माफिया से जुड़े होने का इल्जाम है.
बनाए थे फर्जी दास्तवेज
केंद्रीय एजेंसी ने हरियाणा पुलिस के जरिए दर्ज मुकदमा और अवैध खनन गतिविधियों से संबंधित राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशों के आधार पर अपनी जांच शुरू की. जिसमें राज्य के यमुनानगर के मुख्तलिफ स्क्रीनिंग प्लांट मालिकों और स्टोन क्रशर के जरिए खनिजों की अवैध खनन और बिक्री का पता चला. इसमें पहचान छिपाने के लिए फेक दास्तवेज बनाए गए थे. सर्च ऑपरेशन के दौरान ईडी ने 5.29 करोड़ रुपये नकद, 1.89 करोड़ रुपये का सोना, 02 वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, निवेश से संबंधित दस्तावेज (घरेलू और विदेशी दोनों) और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए थे.