)
Eggs benefits: अंडे को लेकर कहा जाता है कि 'संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे.' लेकिन क्या अंडा इतना ही फायदेमंद है? जी हां अंडा कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है. इसके अलावा इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिलता है. शादीशुदा पुरुषों के लिए भी अंडा एक बेहतरीन ऑप्शन है. आज हम आपको अंडे के फायदे बताने वाले हैं साथ ही बताएंगे की शादीशुदा पुरुष इसका कैसे सेवन कर सकते हैं.
अंडे को लेकर कहा जाता है कि यह तासीर में गर्म होता है. इसके अलावा हम आपको बता दें अंडे में एक ऐसा कंपाउंड पाया जाता है जो नसों को खोलने का काम करता है और ब्लड के परवाह को तेज करता है. जिस से पुरुषों का इरेक्शन सही होता है और वह सही परफोर्म कर पाते हैं. शादीशुदा पुरुष उबले हुए अंडे का सेवन सोने से 2 घंटा पहले कर सकते हैं. ध्यान रहे अगर आपको अंडे से गैस बनती है तो इसका सेवन ना करें.
आपको बता दें अंडा कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने का भी काम करता है. आप दिन में 2 अंडों का सेवन कर सकते हैं. अगर आपको गर्मी की दिक्कत है तो आप एक अंडे को एक वक्त में खा सकते हैं.
अंडा बेहतरीन प्रोटीन का सोर्स है. अंडे में और खाने की चीज़ों के मुकाबले ज्यादा क्वालिटी का प्रोटीन मिलता है. अकसर बोडी बिल्डर्स अंडे को अपनी डाइट में शामिल इसी वजह से करते हैं. आपको बता दें तकरीबन 90 फीसद भारतीयों की डाइट में प्रोटीन की कमी रहती है.
अंडा आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद है. यह उम्र के साथ आने वाले आखें में बदलाव को रोकता है और आंखों की रोशनी बरकरार रखने में मदद करता है. अंडे में विटामिन ए भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए उमदाह चीज है.