जिन सीटों पर चुनाव नहीं कराए जाएंगे उनमें असम की रंगपारा और सिबसागर सीट, केरल की कुट्टनाद और चवारा सीट, तमिलनाडु की तिरुवोटियूर, गुडियाट्टम और फलकट शामिल है
Trending Photos
)
नई दिल्ली: इलेक्शन कमीशन ने मंगल के रोज़ 56 असेंबली सीटों और एक लोकसभा सीट पर ज़िमनी इंतेखाबात (उपचुनाव) की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इलेक्शन कमीशन के मुताबिक 3 नवंबर को इन सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे और 10 नवंबर को बिहार चुनावों के नतीजों के साथ इनके रिज़ल्ट भी ऐलान किए जाएंगे.
छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, तेलंगाना, झारखंड और कर्नाटक की 56 असेंबली सीटों पर ज़िमनी चुनाव कराए जाएंगे. हालांकि, इलेक्शन कमीशन ने असम, केरल, तमिलनाडु और मगरिबी बंगाल की 7 सीटों पर ज़िमनी इंतेखाबात नहीं कराने का फैसला किया है.
जिन सीटों पर चुनाव नहीं कराए जाएंगे उनमें असम की रंगपारा और सिबसागर सीट, केरल की कुट्टनाद और चवारा सीट, तमिलनाडु की तिरुवोटियूर, गुडियाट्टम और फलकट शामिल है.
इन इंतेखाबात में सबसे मध्यप्रदेश की 28 सीटें हैं. इन 28 सीटों में से 25 सीटें सूबे में कांग्रेस हुकूमत का तख्ता पलट करते हुए कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं. इसके अलावा 3 सीट ऐसी हैं जो जिनके मुंतखब हुए उम्मीदवार इंतेकाल कर गए हैं.
Zee Salaam LIVE TV