)
Domariyaganj, Sidharth Nagar: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों के चुनाव हो चुके हैं और अभी 2 बाकी हैं. ऐसे में सभी पार्टियाों के नेता आखिरी दो चरणों में अपना सब कुछ लगा लगा रहे हैं और प्रचार पर खूब मेहनत कर रहे हैं इस बीच कुछ नेता विवादित बयान भी दे रहे हैं, धर्म की राजनीति करते दिखाई दे रहे हैं. ऐसा ही एक मामले उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनकर में सामने आया है. जहां मुसलमानों को लेकर विवादित बयान देने के बाद चुनाव कमीशन ने नेता के प्रचार करने पर रोक लगा दी है.
दरअसल सिद्धार्थनगर के तहत आने वाली विधानसभा सीट डुमरियागंज से भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह (Raghvendra Pratap Singh) चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर 3 मार्च को चुनाव होने हैं. जिसके लिए राघवेंद्र शिद्दत के साथ प्रचार कर रहे थे. लेकिन इस दौरान क्या बोल गए इसका ख्याल उन्हें भी बाद में हुआ होगा. दरअसल उन्होंने ऐसा बयान दे दिया जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों को ऐतराज हो सकता है.
राघवेंद्र प्रताप सिंह (Raghvendra Pratap Singh) ने प्रचार के दौरान कहा,"जो हिंदू उन्हें वोट नहीं देते उनकी रगों में मुस्लिम का खून है." ऐसे में भाजपा नेता राधवेंद्र का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह तक पहुंच गया. फिर क्या था, संजय सिंह ने भाजपा नेता के इस बयान को फौरन आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन बताते हुए चुनाव कमीशन को शिकायत दे दी.
चुनाव कमीशन ने फौरी तौर पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के लिए भाजपा नेता राघवेंद्र प्रताप पर रोक लगा दी. उनपर यह पाबंदी 6 बजे से लागू होगी और मंगलवार सुबह 6 बजे तक लगी रहेगी. खुद पर कार्रवाई होने के बाद भाजपा नेता फेसबुक पर पोस्ट किया और लिखा,"विरोधियों की साजिश से हमें 24 घण्टे तक प्रचार करने से निर्वाचन आयोग द्वारा रोका गया है, लेकिन इस साजिश का जवाब आने वाले 3 मार्च को डुमरियागंज की राष्ट्रवादी, हिन्दुत्ववादी जनता जनार्दन जरूर देगी."
Watch Viral VIDEO