)
पुलवामा: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के रामपुर सेक्टर में जुमे को पाकिस्तान की ओर मुसलसल किए जा रहे सीजफायर के उल्लंघन में दो जवान शहीद हो गए. हमेंशा की तरह पाकिस्तान ने अपनी नापक हरकत की मिसाल देते हुए रामपुर सेक्टर में फायरिंग शुरू कर दी. हिंदुस्तानी फौजियों ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया.
पाकिस्तान की ओर से की गई इस फायरिंग में चार फौजी घायल हो गए थे. इन्हें तुरंत ही पास के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, हालांकि जुमे की देर शाम इलाज के दौरान दोनों फौजियों ने दम तोड़ दिया. इन सैनिकों की पहचान हो गई है, इनमें से एक हवलदार गोकर्ण सिंह हैं जबकि दूसरे नायक शंकर एस पी. हिंदुस्तानी फौज के के डिफेंस तर्जुमान कर्नल राजेश कालिया ने बताया, ‘‘दुर्भाग्य से, जो दो जवान घायल हुए थे उनकी मौत हो गई.'' उन्होंने कहा कि सेना इन जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है.
वहीं दूसरी तरफ पुलवामा में सनीचर की सुबह-सुबह सिक्योरिटी फोर्सेज ने 2-3 दहशतगर्दों को घेर लिया है. साउथ कश्मीर के पुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में दहशतगर्दों और सिक्योरिटी फोर्सेज़ के बीच मुठभेड़ जारी है. पुलिस, सेना के 55 आरआर और 182BN, सीआरपीएफ के 183BN की ज्वॉइंट टीम ने डेंजरपोरा में कॉर्डन सर्च ऑपरेशन चलाया.
जम्मू-कश्मीर: दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। pic.twitter.com/nJylnnPznM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2020
बता दें कि कॉर्डन और सर्च मुहिम को इलाके में एक खास ख़बर पर शुरू किया गया था और 2 घंटे के बाद खोजी टीम को उस जगह का पता चला जहां दहशतर्द छिपे हुए थे. पुलिस का कहना है कि जब सर्च टीम दहशतगर्दों के नजदीक पहुंच गए, तो छिपे हुए दहशतगर्दों ने उन पर गोलीबारी की, जिससे एक मुठभेड़ शुरू हो गई.
आईजी पुलिस ने सिक्योरिटी फोर्सेज और दहशतगर्दों के बीच चल रही मुठभेड़ की तस्दीक़ की. उन्होंने कहा कि एनकाउंटर चल रहा है साउथ कश्मीर के पुलवामा जिले के डंगरपोरा इलाके में दहशतगर्दों और सिक्योरिटी फोर्सेज़ के बीच मुठभेड़ चल रही है.
Live TV