Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam693111
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंनोएडा: ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, 5 जिलों में छापा मारकर बरामद कीं 178 बाइकें

नोएडा: ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, 5 जिलों में छापा मारकर बरामद कीं 178 बाइकें

कंपनी के नाम पर मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद समेत मगरिबी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं.

नोएडा: ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, 5 जिलों में छापा मारकर बरामद कीं 178 बाइकें

नोएडा: नोएडा के बाइक बोट घोटाले में इकॉनमिक ऑफेंस विंग यानि ईओडब्ल्यू ने पीर को बड़ी कार्रवाई करते हुए इस कंपनी से जुड़ीं  178 बाइकें बरामद की हैं. इसके लिए ईओडब्ल्यू की टीम ने अलग-अलग जिलों में छापेमारी की और कंपनी की बाइकें बरामद कीं. बाइक बोट घोटाले के तार मगरिबी यूपी के कई जिलों से जुड़े हुए हैं. घोटाले में मोटर साइकिलों के नाम पर इंवेस्टर्स से ठगी की गई थी. 

मगरिबी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ईओडब्ल्यू की टीमों ने छापेमारी की. गाजियाबाद से सबसे ज्यादा 72 मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं. इसके अलावा बाइक बोट कंपनी से जुड़ी हुईं 50 बाइकें मुजफ्फरनगर से, 22 हापुड़ से, 21 मेरठ से और 13 बागपत से बरामद की गईं हैं. इन गाड़ियों को घोटाले के मामले में पहले ही गिरफ्तार किए गए शिल्पी राज, इरफान, कुलदीप त्यागी, राजेश रानी, विकास लांबा और कपिल कुमार की निशानदेही पर बरामद किया गया. 

मुआशी जरायम तहकीक के डीजी आरपी सिंह ने बताया कि बाइक बोट घोटाले में अलग-अलग जिलों में 57 मुकदमे दर्ज किए गए थे. इस मामले की जांच 14 फरवरी को ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

बाइक बोट घोटाले के अहम मुल्ज़िम संजय भाटी समेत 19 लोगों ने मिलकर गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड की बाइक बोट स्कीम के तहत अलग-अलग जिलों में फ्रेंचाइजी खोली. कंपनी की तरफ से लोगों को इनवेस्ट के लिए लुभाने की ऐसी स्कीम बताई गई कि इंवेस्टर्स इनके झांसे में फंस गए. 

एक बाइक में 62200 रुपये की इनवेस्टमेंट करने पर 9765 रुपये फीमाह के हिसाब से 12 महीने तक पैसे देने का वादा किया गया. शुरुआत में काफी लोगों को पैसा दिया भी गया जिससे कंपनी के तईं लोगों का यकीन बढ़ता गया और बड़ी तादाद में लोगों ने इनवेस्ट करना शुरू कर दिया. अच्छा खासा इंवेस्टमेंट आने के बाद अचानक कंपनी गायब हो गई.

कंपनी के नाम पर मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद समेत मगरिबी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं. मामले की संजीदगी को देखते हुए इसकी जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी गई. नोएडा में इस फ्रॉड कंपनी को लेकर कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. पैसा डायवर्ट करने के मामले में दर्जनों खाते भी सील किए जा चुके हैं. आखिरकार कंपनी से जुड़ी मोटर साइकिलें भी बरामद करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है. ये गाड़ियां गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स के नाम से रजिस्टर्ड हैं. मोटर साइकिलें बजाज कंपनी की हैं और इन पर बाइकबोट का स्टिकर भी लगा हुआ है. इनमें से ज्यादातर बाइकें नई हैं और गोदामों में ही खड़ी थीं.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news