)
नई दिल्ली: आज के दौर में अक्सर लोग अपने मोबाइल में तरह तरह के स्क्रीन लॉक लगाए रखते हैं. जिसकी अहम वजह यह है कि अगर किसी के हाथ मे हमारा मोबाइल जाए तो उसमें ताक झांक न कर सके और कई बार ऐसा भी होता है कि आपको किसी को मोबाइल देना लाज़मी हो जाता है और फिर वो अपने काम के अलावा भी दूसरी चीज़ें मोबाइल में देखने लगता है. लेकिन अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है एंड्रॉयड स्मार्टफोन में एक ऐसा फीचर है, जिसकी मदद से आपकी मर्जी के बगैर फोन नहीं चलेगा.
यह एंड्रॉयड 5.0 वर्जन से ऊपर सभी स्मार्टफोन में मिलता है. जिसका नाम 'पिन द स्क्रीन' है. इस फीचर के ज़रिए आप किसी एक ऐप को स्क्रीन पर लॉक/पिन कर सकते हैं. इसके बाद किसी दूसरी ऐप में जाने के लिए लॉकस्क्रीन पासवर्ड की ज़रूरत पड़ती है.
इस फीचर को एक्टिव करने के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं. अब सिक्योरिटी एंड लोकेशन के ऑप्शन में जाएं. यहां एडवांस्ड का ऑप्शन दिखाई देगा. इस ऑप्शन में आपको स्क्रीन पिनिंग का ऑप्शन मिलेगा, इसपर टैप करें. अगर यह ऑफ है तो इसे ऑन कर लें.
इस तरह करें एक्टिव
इसके बाद जिस ऐप को पिन करना चाहते हैं उसे ओपन करें, फिर Recent Apps के ऑप्शन में जाएं. अब ऐप पर कुछ देर के लिए प्रेस करें और पिन के ऑप्शन को चुन लें. वापस दूसरे ऐप पर जाने के लिए होम और बैक बटन एक साथ दबाने होंगे और लॉकस्क्रीन पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा.
Zee Salaam LIVE TV