Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam683909
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंइस ज़िले में 60 साल से ज्यादा की उम्र के हर शख्स को होगा कोरोना टेस्ट, कलेक्टर ने दीं हिदायात

इस ज़िले में 60 साल से ज्यादा की उम्र के हर शख्स को होगा कोरोना टेस्ट, कलेक्टर ने दीं हिदायात

उज्जैन (Ujjain) में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को ध्यान में रखते हुए बुधवार को जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने नानाखेड़ा स्टेडियम में मीटिंग की.

इस ज़िले में 60 साल से ज्यादा की उम्र के हर शख्स को होगा कोरोना टेस्ट, कलेक्टर ने दीं हिदायात

उज्जैन: उज्जैन (Ujjain) में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को ध्यान में रखते हुए बुधवार को जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने नानाखेड़ा स्टेडियम में मीटिंग की. इस मीटिंग में मेहकमा सेहत और इंतेज़ामिया के अफसर मौजूद थे.

मीटिंग में आशीष सिंह ने कहा कि घबराने की ज़रुरत नहीं है सैंपलिंग और तेज़ करने का वक्त आ गया है. दो चार दिन और ज्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है. यहां कलेक्टर ने एसडीएम को हिदायत देते हुए कहा कि वे अपने-अपने इलाके में ज़मीनी सतह पर उतर जाएं और 60 साल से ज्यादा की उम्र वालों के सैंपल ज़रूर लें.

कलेक्टर ने कहा कि जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है उनकी चार से पांच बार विजिट ज़रूर करें और उन्हें काढ़ा भी मुहैया कराएं. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में कलेक्टर ने सभी से मसायल के बारे में जानकारी और उनको हल भी किया.

Add Zee News as a Preferred Source

आशीष सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वायरस ज्यादा फैल चुका है. जिसकी वजह से जिले में अभी ज्यादा छूट नहीं मिलेगी. उन्होंने आगे बताया कि सर्वे और ज्यादा बढ़ा दिया गया है. 7-8 दिन लॉकडाउन पर सख्त से अमल करवाया जाएगा. जिसके बाद रियायत दी जाएगी.

शहर में बढ़ते हुए पॉजिटिव मरीजों पर आशीष सिंह का कहना है कि घबराने की ज़रुरत नहीं है. हमने मौत शरह पर काबू पा लिया है जो नए मरीज मिल रहे हैं वह शुरूआती मरीज है. इसलिए उन्हें फौरी तौर पर इलाज दिया जा रहा है और वे जल्द ठीक भी होंगे.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news