Elon Musk on Facebook: भारत समेत दुनिया भर के कई मुल्कों में मेटा के सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक डाउन हो गए हैं. इसके बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन और मेटा ट्रेंड कर रहे हैं.
Trending Photos
)
Elon Musk on Facebook: सोशल मीडिया साइट फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच सोशल मीडिया साइट एक्स के मालिक एलन मस्क ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर तंज कसा है.
दुनिया भर में है डाउन
भारत समेत दुनिया भर के कई मुल्कों में मेटा के सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक डाउन हो गए हैं. इसके बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन और मेटा ट्रेंड कर रहे हैं. इस बारे में सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. इस बीच एक्स के मालिक एलन मस्क ने तंज करते हुए एक्स पर एक ट्वीट किया है. जिसके बाद लोग तरह-तरह की प्रितिक्रिया दे रहे हैं.
— Elon Musk (@elonmusk) March 5, 2024
If you’re reading this post, it’s because our servers are working
— Elon Musk (@elonmusk) March 5, 2024
मस्क ने क्या लिखा
दरअसल, मस्क ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अगर आप ये पोस्ट पढ़ रहे हैं तो वो इसलिए है क्योंकि हमारे सर्वर काम कर रहे हैं.” इस बीच मेटा के प्रवक्ता की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया है कि इस समस्या के निदान के लिए काम कर रही है. एक्स के ऑफिशियल अकाउंट की तरफ से भी एक ट्वीट में लिखा गया है, "हम जानते हैं कि आप यहां क्यों हैं."
We're aware people are having trouble accessing our services. We are working on this now.
— Andy Stone (@andymstone) March 5, 2024
we know why you’re all here rn
— X (@X) March 5, 2024