)
नई दिल्ली: आईपीएल का बहुत जल्द आगाज़ होने वाला है, इससे पहले सभी टीमें अपनी तमाम तैयारियां मुकम्मल करने में लगी हुई हैं. इसी कड़ी में पिछले सीज़न तक विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाली टीम आरसीबी ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. दरअसल विराट कोहली ने पिछले सीज़न के आखिर में RCB की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था. जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर इस टीम का कप्तान कौन होगा.
लंबे समय के इंतेजार के बाद आसीबी ने ऐलान करते हुए बताया कि आईपीएल में उनकी टीम का नेतृत्व साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ फाफ डुप्लेसिस करेंगे. हालांकि इस बात की काफी पहले से अंदाजा था कि टीम की कमान डुप्लेसिस को ही सौंपी जाएगी. क्योंकि डुप्लेसिस एक अनुभवी बल्लेबाज हैं और उन्होंने साउथ अफ्रीकी टीम के लिए भी कप्तानी की है. आरसीबी ने डुप्लेसिस को 2022 मेगा ऑक्शन में 7 करोड़ में खरीदा है. इससे पहले डुप्लेसिस महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे.
फॉफ डुप्लेसिस का नाम आईपीएल के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है. उन्हीं मौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 बार खिताब जीता है. फॉफ डुप्लेसिस ने चेन्नई सुपर किंग्स को कई मैच अपने बलबूते जिताए हैं. उन्होंने आईपीएल की 93 पारियां खेली हैं और 34.94 की औसत से 2935 रन बनाए हैं, जिसमें 22 हाफ सेंचुरियां शामिल हैं. फाफ डु प्लेसिस ने 265 चौके और 96 छक्के जड़े हैं.
ZEE SALAAM LIVE TV