)
त्रिपुरेश त्रिपाठी/देवरिया: मुल्क में लॉकडाउन से एक तरफ जहां कई तरह की दिक्कत और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक परिवार ने अपने बच्चे का नाम ही लॉकडाउन रख दिया है. बच्चे के मां-बाप का कहना है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मुल्क में लॉकडाउन का फैसला लिया गया है, जो मुल्क के मफाद में है और बचाव का वाहिद रास्ता है. परिवार खुखुंदू कस्बा में रहता है.
जहां नीरज देवी पत्नी पवन प्रसाद को इतवार शामएक बेटे का जन्म हुआ. पवन ने बताया कि बच्चे की पैदाइश ऐसे वक्त में हुई जब पूरा मुल्क कोरोना से जंग लड़ रहा है और मुल्क में लॉकडाउन है. ऐसे में कोरोना से बचाव का पैगाम देने के लिए बेटे का नाम लॉकडाउन रखा है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या 103 हो गई है. यूपी मेहकमा सेहत ने कोरोना वायरस को लेकर जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक नोएडा में 39, मेरठ में 19, आगरा में 11, लखनऊ में 9, गाजियाबाद में 7, बरेली में 6, शामली मे 1, पीलीभीत में 2, वाराणसी में 2, लखीमपुर खीरी में 1, मुरादाबाद में 1, कानपुर में 1, जौनपुर में 1, शामली में 1, बागपत में 1, बुलन्दशहर में 1 कोरोना के पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं.
इन सब खबरों के बीच राहत की बात यह है कि अब तक आगरा के 8, नोएडा के 6, गाजियाबाद के 2, लखनऊ के 1 समेत कुल 17 मरीज सेहतमंद होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं.
Zee Salaam Live TV