रमाला थाना इलाके के किरठल गांव का मामला है जहां, 52 साल के इरशाद शनिवार की सुबह अपने बेटों के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत में गन्ना छीलने गया था.
Trending Photos
)
बागपत: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का अभी ऐलान भी नहीं हुई है लेकिन खून-खराबे का दौर शुरू हो गया है. बागपत में ग्राम पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर इरशाद नाम के अधेड़ किसान का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया है. वारदात के बाद मुल्ज़िम फरार हो गए. कत्ल का मुल्ज़िम कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल और उसके तीन गुर्गों पर लगा है. इस वारदात के बाद गांव में तनाव की सूरतेहाल पैदा हो गई है. वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है.
यह भी पढ़ें: रोज़ खाएं मुट्ठी भर चने, कई बीमारियां होंगी दूर, कुछ ही दिनों निखर जाएगी आपकी सेहत
क्या है पूरा मामला
रमाला थाना इलाके के किरठल गांव का मामला है जहां, 52 साल के इरशाद शनिवार की सुबह अपने बेटों के साथ ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत में गन्ना छीलने गया था. इल्ज़ाम है कि इसी दौरान गन्ने के खेत में कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल, सतेंद्र मुखिया, सुभाष उर्फ छोटू और एक नामालूम शख्स के साथ मिलकर इरशाद का गोली मारकर कत्ल कर दिया. बदमाशों ने उसके बेटों पर भी फायर किए लेकिन वह हमले में बच गए. वारदात के बाद मुल्ज़िम गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: अनोखी शादी: 20 की बेटी, 53 की मां एक साथ बनीं दुल्हन और एक ही मंडप में लिए सात फेरे
जानकारी के मुताबिक मुल्ज़िम सुभाष और सतेंद्र मुखिया दोनों कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र के साथी हैं. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से धर्मेंद्र किरठल इरशाद को अपनी हिमायत में करने का दबाव बना रहा था लेकिन उसने धर्मेंद्र के पास जाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद वह इरशाद से रंजिश रखने लगा और इसी वजह से शनिवार को इरशाद का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया. गौरतलब है कि दो महीने पहले ही पुलिस ने बदमाश धर्मेंद्र की लाखों रुपये की जायदाद को कुर्क किया था.
यह भी पढ़ें: शादीशुदा मर्द कर लें किशमिश और शहद से दोस्ती, एक नहीं अनेक हैं फायदे
एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मुल्ज़िमों को पकड़ने के लिए पुलिस की दों टीम लगाई गई हैं. जल्द ही मुल्ज़िमों की गिरफ्तारी की जाएगी.
यह भी पढ़ें: मर्दाना ताकत समेत कई बीमारियों के लिए बहुत फायदेमंद है ये देसी नुस्खा
यह भी पढ़ें: महिलाओं की इस बीमारी में मददगार और हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है गुड़, जानें तरीका
Zee Salaam LIVE TV